होम / Delhi Flight & Train Delay: घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, कई फ्लाइट लेट, यात्री परेशान   

Delhi Flight & Train Delay: घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, कई फ्लाइट लेट, यात्री परेशान   

Reepu kumari • LAST UPDATED : January 19, 2024, 9:35 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Flight & Train Delay: दिल्ली में शीतलहर का सितम जारी है। लोग खुद को गर्म रखने के लिए अंगीठी जला रहे हैं। घने कोहरे के कारण कम दृश्यता हो गई है। इसका असर ट्रेनों और विमानों के परिचालन पर पड़ रहा है। खबर एजेंसी एनआई की मानें तो आईजीआई हवाई अड्डे पर कई फ्लाईट लेट से चलीं। देरी की वजह से यात्रियो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में यात्री अपनी निर्धारित उड़ानों का इंतजार करते हुए नजर आए। देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं और कुछ उड़ानें रद्द हो गई हैं।

ट्रेन लेट, यात्री परेशान 

दिल्ली में कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ रद्द हो गई हैं जिसकी वजह से यात्री अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है।18 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

जोरदार ठंड 

देशभर में जोरदार ठंड ने सबको कंपा रखा है। कड़ाके सर्दी से बचने के लिए कई लोग सड़क किनारे अलाव जलाकर जैसे तैसे खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। कई राज्यों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। घने कोहरे और शीतलहर का कहर का असर अब भी।

दिल्ली में देर से होगी सुबह

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन भर में पारा का स्तर 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, हवा की गति 1.83 के आसपास रहेगी। हवा 1.88 की तेज गति के साथ 216 डिग्री के आसपास चलेगी। सूर्योदय का समय सुबह 07:14 बजे है, जबकि यह शुक्रवार को शाम 05:48 बजे अस्त होगा। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान शुक्रवार को 9 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 12 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 12 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 12 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 12 डिग्री सेल्सियस, 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को और गुरुवार को 14 डिग्री से।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.