India News, (इंडिया न्यूज), Delhi Flight-Train Delay: दिल्ली एनसीआर में कनकनी ने डबल रजाई निकालने पर मजबूर कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने शीतलहर, कोल्ड डे और कुछ जगहों पर कोहरे को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है। बात करें आज कि तो राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अगर हम पंजाब ,हरियाणा और चंडीगढ़ की ओर रुख करें तो आज इन राज्यों में ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। देशभर में घने कोहरे के कारण कई ट्रेन और फ्लाइट लेट हैं। कड़ाके की ठंड में इससे पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खबर एजेंसी ANI की मानें तो आज घने कोहरे की वजह से दिल्ली को आने वाली कई ट्रेनें लेट से चली हैं।
11 ट्रेनें लेट
20 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
दिल्ली में मौसम
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन भर में पारा का स्तर 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, हवा की गति 1.67 के आसपास रहेगी। हवा 2.29 की रफ्तार के साथ 143 डिग्री के आसपास चलेगी। सूर्योदय का समय सुबह 07:14 बजे है, जबकि यह शनिवार को शाम 05:49 बजे अस्त होगा। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान शनिवार को 9 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 11 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 11 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 12 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 12 डिग्री सेल्सियस, 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को और शुक्रवार को 14 डिग्री सेल्सियस।
कई उड़ानें प्रभावित
दिल्ली में कोहरे के बीच कम दृश्यता के कारण आईजीआई हवाई अड्डे पर कई उड़ान संचालन में देरी हुई। हालांकि दिल्ली की सड़कों पर धुंध में कमी पाई गई है। लेकिन एयरपोर्ट पर इससे कोई राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कोहरे ने विजिबिलिटी को कम कर दिया है। जिसके कारण IGI हवाई अड्डे पर कई फ्लाइट देरी से उड़ान भरा। मजबूरी में कई फ्लाइट को कैंसल करना पड़ा।
धर्मशाला में फ्लाइट्स पर असर
आज स्पाइसजेट की ओर से आधिकारिक एक्स हैंडल पर 20 जनवरी के लिए मौसम अपडेट करते हुए जानकारी दी गई है। स्पाइसजेट ने लिखा है कि “धर्मशाला (डीएचएम) में खराब दृश्यता के कारण, सभी departures/arrivals और फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं।”
Also Read:
- दिल्ली-NCR को मिली जहरीली हवा से राहत, AQI पहुंचा बहुत खराब से मध्यम श्रेणी में
- पिट बुल ने दादाजी की गोद से बच्ची को छीनकर काटा, कई हिस्सों पर लगे टांके