Hindi News / Delhi / Delhi Haunted Places Somewhere Spirits Chase You And Somewhere They Ask For Lift These 10 Places In Delhi Are The 10 Most Haunted People With A Soft Heart Should Not Go Here

Delhi Haunted Places: कहीं आत्माएं करती है पीछा तो कहीं मांगती हैं लिफ्ट! दिल्ली की ये 10 जगहें है सबसे ज्यादा भूतिया, नाजुक दिल वाले न जाएं यहां

Delhi Haunted Places:  दिल्ली अपने ऐतिहासिक धरोहरों और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जानी जाती है, लेकिन इसके साथ ही राजधानी में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जिन्हें लोग डरावनी और रहस्यमयी मानते हैं।

BY: Pratibha Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Haunted Places: दिल्ली अपने ऐतिहासिक धरोहरों और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जानी जाती है, लेकिन इसके साथ ही राजधानी में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जिन्हें लोग डरावनी और रहस्यमयी मानते हैं। इन स्थलों से जुड़ी कहानियां और घटनाएं इतनी रहस्यमयी हैं कि वहां जाने से लोग कतराते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली की 10 सबसे डरावनी जगहों के बारे में, जहां जाने का साहस केवल बहादुर लोग ही कर पाते हैं।

1. दिल्ली कैंट

दिल्ली कैंट को दिल्ली की सबसे डरावनी जगहों में गिना जाता है। लोगों का कहना है कि यहां सफेद साड़ी में एक महिला नजर आती है, जो अक्सर लिफ्ट मांगती है। ऐसा भी कहा जाता है कि लिफ्ट न देने पर वह महिला गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ने लगती है। कई लोगों ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने इस आत्मा को अपनी गाड़ी के पास महसूस किया है।

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बदलने वाला है मौसम का मिजाज! इस दिन से तापमान में आएगी गिरावट, IMD ने दी चेतावनी

Delhi Haunted Places: दिल्ली की ये 10 जगहें है 10 सबसे ज्यादा भूतिया, नाजुक दिल वाले न जाएं यहां

2. संजय वन

दिल्ली के संजय वन में भी लोगों को डरावने अनुभव हुए हैं। यहां लोगों ने सफेद कपड़े में एक बूढ़ी औरत को देखने का दावा किया है। रात के समय यहां अजीब सी घटनाएं होती हैं, जैसे किसी ने धक्का दे दिया हो या गर्मियों में भी कोहरा छाया हो। लोगों ने यहां अनजान ताकतों की उपस्थिति को महसूस किया है।

3. खूनी दरवाजा

दिल्ली का खूनी दरवाजा भी अपने डरावने इतिहास के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां तीन राजकुमारों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां चीखने और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं, जो इसे और भी भयावह बना देती हैं।

4. लोथियन सेमेट्री

दिल्ली का लोथियन कब्रिस्तान भी भूतिया जगहों में शामिल है। लोगों का कहना है कि यहां अक्सर अजीबोगरीब आवाजें, भूतिया हंसी और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। कई लोगों ने यहां आत्माओं के देखे जाने का दावा भी किया है। कब्रिस्तान की वजह से इस जगह की रहस्यमयता और बढ़ जाती है।

5. ग्रेटर कैलाश हाउस नंबर डब्ल्यू-3

ग्रेटर कैलाश में स्थित इस घर में एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई थी। कहा जाता है कि उनकी आत्माएं अब भी इस घर में भटकती हैं। लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां अनजानी उपस्थिति, फुसफुसाहट, रोने और हंसी की आवाजें महसूस की हैं।

6. फिरोज शाह कोटला किला

फिरोज शाह कोटला किला भी दिल्ली की डरावनी जगहों में शामिल है। मान्यता है कि यहां जिन्न रहते हैं, जिन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग गुरुवार को मोमबत्तियां, अगरबत्तियां और प्रसाद चढ़ाते हैं। सूरज ढलने के बाद लोग इस जगह से दूर रहने की सलाह देते हैं।

सिर्फ शादी वाले दिन ही नहाती हैं इस देश की महिलाएं बाकि के और दिन क्या?

7. भूली भटियारी का महल

यह महल अपनी रहस्यमयी घटनाओं के लिए प्रसिद्ध है। सूरज ढलने के बाद यहां जाना मना है। लोगों का दावा है कि यहां रोने की आवाजें आती हैं और आसपास के जानवर भी अजीब व्यवहार करते हैं। पुलिस भी इस जगह पर रात में जाने से मना करती है।

8. जमाली कमाली मकबरा

इस मकबरे को लेकर कहा जाता है कि यहां जिन्न रहते हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां जानवरों के चिल्लाने की आवाजें सुनी हैं। साथ ही ऐसा महसूस हुआ कि कोई उन्हें बुला रहा है। ठंडी हवाएं और अजीब सी हरकतें भी यहां आम हैं।

9. द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन

द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ा पेड़ है, जिसे लेकर कहा जाता है कि वहां एक महिला की आत्मा रहती है। कई लोगों का दावा है कि उन्होंने इस आत्मा को देखा है। कुछ ने यह भी कहा कि उन्हें थप्पड़ लगने जैसा अनुभव हुआ। कई बार वाहन चालकों ने सड़क पर महिला को देखा, जो अचानक गायब हो जाती है।

10. चोर मीनार

हौज खास विलेज में स्थित चोर मीनार को लेकर कहा जाता है कि इसके छेदों में अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में चोरों के सिर डाले गए थे। लोगों का मानना है कि इन चोरों की आत्माएं अब भी यहां भटकती हैं। दिल्ली की ये डरावनी जगहें रहस्य और रोमांच से भरी हैं। हालांकि इनमें से कई घटनाओं का कोई ठोस प्रमाण नहीं है, लेकिन फिर भी इन जगहों पर होने वाले रहस्यमयी अनुभव लोगों को आकर्षित करते हैं। यदि आप रोमांच के शौकीन हैं तो इन स्थलों पर जाकर एक अलग ही अनुभव कर सकते हैं।

PM Modi के दोस्त ने भारत को दे दिया सबसे बड़ा खजाना, मुंह ताकते रह गए कंगाल पाकिस्तानी

Tags:

Delhi Haunted PlacesHaunted PlaceHaunted Places In Delhi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue