India News(इंडिया न्यूज),Delhi Pollution: प्रदूषण का सीजन आने के साथ ही मंगलवार को राजधानी में घना धुआं छाया हुआ है। हवाओं की दिशा बदलने के साथ ही पराली और अन्य कारणों की वजह से धुंआ राजधानी में आ रहा है। अगले चार से पांच दिनों तक प्रदुषण की स्थिति रह सकती है। ऐसे में लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। सुबह की तुलना में शाम को धुंआ की वजह से हालात अधिक बुरे हो गए जिससे लोगों को आंखों में जलन, घुटन, थकावट, सांस में तकलीफ आदि की समस्या भी होने लगी साथ बिना मास्क का लोगों का बाहर रहना मुश्किल हो रहा था।
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय भी धुंआ छाया हुआ था, लेकिन इसका असर कुछ कम था। वहीं, शाम होते-होते धुंआ का स्तर बढ़ने लगा। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि हवाओं की कम गति की वजह से भी दिल्ली में धुंआ का स्तर बढ़ रहा है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहने की अशंका है।
आने वाले दिनों में हवा रहेगी जहरीली
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से 1 से 3 नवंबर तक दिल्ली का प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह बेहद खराब स्तर तक बना रहेगा। वहीं मंगलवार को उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा से हवाएं आईं और गति भी काफी कम रही।
दिन भर में किस तरह बढ़ा AQI
समय AQI
- सुबह 8 बजे 349
- सुबह 9 बजे 350
- सुबह 10 बजे 349
- दोपहर 12 बजे 353
- दोपहर 2 बजे 355
- शाम 4 बजे 359
- शाम 6 बजे 364
अक्टूबर के दिनों क्या रहा हाल
दिन 2023 2022 2021 2020 2019 2018 2017
- अच्छा 0 2 1 0 0 0 0
- संतोषजक 1 4 3 0 4 0 0
- सामान्य 12 9 19 6 6 6 5
- खराब 13 10 8 17 14 15 9
- बेहद खराब 4 6 0 8 5 9 16
- गंभीर 0 0 0 0 2 1 1
- औसत एक्यूआई 214 210 173 265 234 264 281
दस महीने मौसम रहा सबसे साफ
सीएक्यूएम ने दावा किया कि इस साल जनवरी से अक्टूबर तक पिछले छह सालों में मौसम सबसे साफ रहे हैं। इन महीनों के दौरान राजधानी का औसत एक्यूआई 172 बताया जा रहा है। जबकि 2022 में एक्यूआई 187, 2021 में 179, 2020 में 156, 2019 में 193 और 2018 में 201 था। बारिश, हवाओं की गति और पराली के मामलों में कमी की वजह से ऐसा हुआ है। लॉकडाउन की वजह से इसमें साल 2020 शामिल नहीं है।
ये भी पढ़े
- Karnataka: क्या कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर मंडरा रहा खतरा? सीएम सिद्धारमैया ने दी ये प्रतिक्रिया
- Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, जानिए किसे कहाँ से मिला टिकट