India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Police: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन अलकायदा से प्रभावित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाकर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। हथियार चलाने की ट्रेनिंग के दौरान पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश से आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
स्पेशल सेल ने किया भंडाफोड़
ये देश में कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था। मॉड्यूल के सदस्यों को अलग-अलग जगहों पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश से आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस अभियान में दिल्ली पुलिस ने हथियार, गोला-बारूद आदि बरामद किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई है। देश में आतंकी गतिविधियों को रोकने बड़ी सफलता हासिल की है।
Also Read: Delhi Metro: मेट्रो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 77 लाख यात्रियों ने किया सफर
आतंकी हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे थे
आतंकी संगठन के सदस्यों को अलग-अलग जगहों पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। पुलिस ने हथियार चलाने की ट्रेनिंग के दौरान राजस्थान के भिवाड़ी से 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश से आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस संयुक्त ऑपरेशन में हथियार, गोला-बारूद और कई विस्फोटक बरामद किए हैं। फिलहाल छापेमारी जारी है। इस ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अहम भूमिका निभाई है।
Also Read: Accident: शालीमार बाग में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की मौत, जानिए पूरा मामला