India News Delhi(इंडिया न्यूज़),Delhi Ravana Dahan: देश और दुनिया भर में शनिवार को दशहरा और दुर्गा पूजा के त्यौहार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इन त्यौहारों पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दशहरा उत्सव के तहत लाल किले के माधवदास पार्क में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी शनिवार शाम को दिल्ली में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हुए। यह कार्यक्रम शाम 5.30 बजे शुरू हुआ और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक तीन पुतलों के दहन के साथ पिछले 8 से 10 दिनों से चल रही 101 साल पुरानी रामलीला का समापन हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे मनाया दशहरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उन्होंने दशहरा कैसे मनाया। पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा कि दिल्ली में विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल हुए। हमारी राजधानी अपनी अद्भुत रामलीला परंपराओं के लिए जानी जाती है। यह आस्था, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत उत्सव है।

राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने दशहरा की दी शुभकामनाएं

इससे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने लोगों को विजयादशमी (दशहरा) की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा, “दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

वहीँ, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ;एक्स’ पर कहा, “मैं कामना करता हूं कि आप सभी मां दुर्गा और भगवान श्री राम के आशीर्वाद से जीवन के हर क्षेत्र में विजय प्राप्त करें।”

West Champaran Accident: भीषण सड़क हादसा! 4 लोगों की दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला