होम / Delhi Weather: दिल्ली में दाना तूफान ने रोकी ठंड की एंट्री! सर्दी अब भी दूर, जानें आज के मौसम का हाल

Delhi Weather: दिल्ली में दाना तूफान ने रोकी ठंड की एंट्री! सर्दी अब भी दूर, जानें आज के मौसम का हाल

Ritesh Mishra • LAST UPDATED : October 27, 2024, 9:59 am IST

India News Delhi(इंडिया न्यूज),Delhi Weather: इस बार दिल्ली में मौसम का मिजाज काफी बदला-बदला हुआ है। इस बार दिवाली से पहले दिल्ली में गर्म कपड़े नहीं निकालने पड़ेंगे। दीपावली के बाद भी तकरीबन एक हफ्ते तक सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी। दिल्ली में ठंड तेजी से 15 नवंबर के आसपास बढ़ेगा। इस साल अच्छी बारिश के कारण अक्टूबर के शुरुआती में पंद्रह दिन में ही ठंड बढ़ने लगी थी। सुबह के समय तापमान 17 से 18 डिग्री के तक रहता था।

चक्रवाती तूफ़ान दाना ने बदला मौसम

कुछ जगहों पर तापमान 14-15 डिग्री तक भी रहा। इसके चलते हालात ऐसे बने कि लग रहा था कि इस बार जल्द ही ठंड बढ़ेगी। इसी बीच चक्रवाती तूफ़ान दाना ने स्थितियां बदल दीं। इससे पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली नहीं पहुंच सकीं और इस कारण तापमान बढ़ गया। कई दिनों तक जहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर बना रहा, वहीं अधिकतम तापमान भी 34 से 36 डिग्री के बीच रहा।

शनिवार को आई तापमान में गिरावट

शनिवार को एक बार फिर तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार ये गिरावट केवल आंशिक है। रविवार से तापमान फिर बढ़ेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान दाना का असर! आज बिहार के इन जिलों में होगी बारिश  

1 नवंबर तक सुबह छा सकता है कोहरा

उसके बाद 28 से 31 डिग्री तक अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुंच जाता है. 1 नवंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच जाता है। बता दें कि 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सुबह कोहरा छा सकता है।

UP Weather: धनतेरस से पहले यूपी में बारिश की एंट्री! इन जिलों में मचाएगी आफत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.