India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: दिल्ली और एनसीआर में मौसम के बदलते मिज़ाज का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को एक नया पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि राजधानी दिल्ली में आज से 8 नवंबर तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कि इस दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की ठंडक महसूस होगी और शाम होते-होते ठंड का असर बढ़ जाएगा, जिससे रात भी ठंडी रहने की संभावना है।
बारिश का असर और तापमान में गिरावट
नोएडा और गाजियाबाद के निवासियों को गुरुवार को हल्की बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद इन इलाकों में मौसम साफ हो जाएगा और सर्दी का असर तेज़ हो सकता है। इसी बीच दिल्ली और एनसीआर के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी।
गुड़गांव में हल्की ठंड
गुड़गांव में भी हल्की ठंड का एहसास होगा, हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा और हल्की हवाएं चलती रहेंगी। तापमान के हिसाब से, दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस, जबकि गाजियाबाद में अधिकतम 31 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है। गुड़गांव में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम में हो रहे इन बदलावों के बीच दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सर्दी की दस्तक साफ महसूस की जा सकती है।
CG Weather Update: हलकी ठंड से मौसम खुशनुमा, सुबह-शाम होने लगा ठंडक का अनुभव