India News (इंडिया न्यूज), Delhi Weather Update: दिल्ली में बुधवार को बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी। दोपहर बाद तेज बारिश हुई, जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया। आज यानी गुरुवार को भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मॉनसूनी बारिश का असर बना रहेगा

इस हफ्ते के अंत तक मॉनसूनी बारिश जारी रह सकती है। हालांकि, गुरुवार के बाद बारिश धीरे-धीरे कम हो जाएगी। बुधवार को हुई बारिश ने कई इलाकों में जमकर बरसात की। कुछ जगहों पर एक घंटे तक भारी बारिश हुई, जबकि कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश लंबे समय तक चलती रही।

तापमान और नमी का स्तर

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य स्तर पर था। हवा में नमी का स्तर 70 से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

गुरुवार को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। 6 से 9 सितंबर के बीच भी हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि 10 सितंबर को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

मॉनसून की वापसी

मॉनसून की वापसी 17 सितंबर के आसपास होती है और 20 से 25 सितंबर तक इसकी पूरी तरह से वापसी हो जाती है। अगले हफ्ते की शुरुआत में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और गर्मी फिर से दस्तक देगी।

UP Weather: बरेली समेत इन 23 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, पढ़िए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Ganesh Chaturthi 2024: जानें भगवान गणेश के पूजा में दूर्वा क्यों चढ़ायी जाती है, क्या है इसके पीछे की कथा