India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। दरअसल, दिल्ली को एक हफ्ते तक भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली का अधिकतम तापमान अभी सामान्य से कम ही रहेगा। वहीँ मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
delhi weather news
हलाकि राजधानी में रविवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही। वहीँ बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। जिसकी वजह से धूप सुबह जैसी तेज नहीं रही। वहीँ पिछले दिनों हुई बारिश के कारण दिल्ली की हवा में काफी नमी है। इन कारणों से दिल्ली के तापमान में बहुत तेजी से बढ़ोतरी नहीं हुई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां आर्द्रता का स्तर 87 से 41 फीसदी तक रहा।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। कहा गया है कि दिन में हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।