इंडिया न्यूज़: (Delhi NCR Earthquake) दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान समेत करीब-करीब पूरी उत्तर भारत में मंगलवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इमारतों के हिलने से दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। झटके काफी देर तक महसूस किए गए।
#WATCH उत्तर प्रदेश: भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आए।
(वीडियो नोएडा की गोल्फ सिटी से है) pic.twitter.com/572ylFOacp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2023
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के डराने वाले झटके तब महसूस किए गए, जब ज्यादातर लोग रात के खाने के बाद सोने की तैयारी में थे या आराम फरमा रहे थे। हालांकि दिल्ली में अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया गया कि भूकंप के बाद दिल्ली के शकरपुर में बिल्डिंग झुकने की कॉल दमकल विभाग को मिली है।
#UPDATE शकरपुर इलाके में कोई इमारत झुकी हुई नहीं मिली। शुरुआती कॉल कुछ पड़ोसियों ने की थी। बिल्डिंग में रहने वालों को कॉल की जानकारी नहीं थी: फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग, दिल्ली https://t.co/ht7zEs8E6f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2023
झटकों के बाद लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। बहुत सारे लोग सड़कों और पार्कों की तरफ भागने लगे। भूकंप का ये ताजा झटका इतना जोरदार था कि जो लोग घर, दुकान, बाजार या सड़क कहीं भी थे, उन्होंने भी ये जरूर महसूस किया। फिलहाल लोग दहशत में हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के वसुंधरा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। pic.twitter.com/ZdgENO6Y2C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2023
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई है। भूकंप के झटके भारत के साथ पाकिस्तान, तजाकिस्तान, चीन में भी महसूस किए गए। यह झटका करीब 10 बजकर 17 मिनट पर महसूस किया गया। लोगों ने बताया कि करीब 45 सेकेंड तक उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए हैं।
Earthquake of Magnitude:6.6, Occurred on 21-03-2023, 22:17:27 IST, Lat: 36.09 & Long: 71.35, Depth: 156 Km ,Location: 133km SSE of Fayzabad, Afghanistan for more information Download the BhooKamp App https://t.co/kFfVI7E1ux @ndmaindia @Indiametdept @moesgoi @PMOIndia pic.twitter.com/sJAUumYDiM
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) March 21, 2023
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर 6.6 की तीव्रता वाला भूकंप अफगानिस्तान के फैजाबाद में आया।