होम / Happy Mahanavami Navratri 2024: नवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं, मां दुर्गा से सुख-शांति की कामना

Happy Mahanavami Navratri 2024: नवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं, मां दुर्गा से सुख-शांति की कामना

Pratibha Pathak • LAST UPDATED : October 11, 2024, 4:05 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Happy Mahanavami Navratri 2024: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महानवमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। केजरीवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने लिखा, “शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को अनंत मंगलकामनाएं। माँ दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। जय माता दी।”

आतिशी ने भी दीं शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी की मनोकामनाएं पूरी होने की कामना की।

Delhi Ravan Dahan 2024: कल दिल्ली में मनेगा दशहरा, जानें पूजा और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

महानवमी और सिद्धिदात्री देवी की पूजा

नवरात्रि के नौवें दिन को महानवमी कहा जाता है, और इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। यह स्वरूप मोक्ष और सिद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव को भी सिद्धियां देवी सिद्धिदात्री से प्राप्त हुई थीं। इस दिन मां की पूजा में नौ तरह के फल-फूलों का प्रसाद अर्पित किया जाता है, और उन्हें कमल के फूल पर विराजमान दिखाया जाता है, उनके हाथों में कमल, गदा, सुदर्शन चक्र और शंख होते हैं।
सिद्धिदात्री देवी को विद्या और कला की देवी सरस्वती का रूप भी माना जाता है। भक्त इस दिन उनकी आराधना कर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति की कामना करते हैं।

Durga Puja 2024: सुरक्षा के लिए भागलपुर प्रशासन ने जारी किया टॉल फ्री नंबर, 24 घंटे पुलिस रखेगी निगरानी

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.