Hindi News / Delhi / Heat Waves Started In April Itself Temperatures Crossed 40 Degrees In Many Areas Of Delhi

Delhi Weather Today: राजधानी में पड़ रहे लू के थपेड़े, अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, जानिए कब बदलेगा मौसम

Delhi Weather Today: दिल्ली के लोगों को इस समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया और लू की स्थिति बनी रही।

BY: Heena Khan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: दिल्ली के लोगों को इस समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया और लू की स्थिति बनी रही। वहीं, आंकड़े बताते हैं कि पिछले 15 सालों में यह दूसरी बार है जब दिल्ली के लोगों को अप्रैल में ही लू का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ साल 2011 के बाद राजधानी में साल 2022 में 8 से 11 अप्रैल तक चार दिन लू की स्थिति रही।

  • लगातार गिर रहा पारा
  • लू के पड़ रहे थपेड़े

देश में सितम ढा रही गर्मी, 42 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी के साथ येलो अलर्ट की दहाड़, जाने कब बरसेगा रहमत का बादल?

‘देखता हूं जिंदा घर कैसे जाती है…’, कानून के मंदिर में खुली धमकी, दोषी करार होने पर महिला जज पर भड़क उठा आरोपी

Delhi Weather Today

लगातार गिर रहा पारा

दिल्ली में इस बार लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही धूप खिलने के कारण पारा तेजी से चढ़ रहा है। वहीँ सोमवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तेज धूप देखने को मिल रही है। वहीँ दिल्ली में 11 बजे के बाद लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। दोपहर में खासकर खुले में काम करने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लू के पड़ रहे थपेड़े

इस दौरान लोगों को सूरज की तपिश का एहसास हुआ। इसके चलते दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। बढ़ी हुई गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में तीन स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है। सफदरजंग के अलावा रिज और आयानगर में भी पारा 40 डिग्री के पार चला गया। आयानगर में अधिकता तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस तो रिज मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

UP Weather Today: तपती गर्मी के बीच आई राहत भरी खबर, बदल जाएगा UP का मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Tags:

Delhi WeatherToday weather
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue