India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today:दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होने वाला है। आज से राजधानी में ऐसी गर्मी पड़ने वाली है जिसमे जीना भी मुश्किल हो जाएगा। वहीँ अब मौसम विभाग ने इसे लेकर दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। वहीँ बुधवार को राजधानी में तेज धूप और चिलचिलाती हवा आपको काफी परेशान कर देगी। दिल्ली के रिज और आयानगर जैसे मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। वहीँ मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार और शनिवार के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।
Delhi Weather News Today
मौसम विभाग का कहना है कि, इस बार दिल्ली के लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय लोगों को गर्म हवाएं भी महसूस हुईं। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब दिल्ली के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान हवा की गति दस से बीस किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है।
राजधानी के हालात देखते हुए मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। वहीँ विभाग ने गुरुवार से शनिवार तक तीन दिनों के लिए हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान IMD ने कहा, “अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 24-26 अप्रैल के दौरान तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।