India News (इंडिया न्यूज),IMD Update: आज, 25 मार्च 2025 को दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर महसूस होने लगा है। बता दें कि पिछले 9 दिनों के बाद तेज धूप ने एक बार फिर लोगों को गर्मी की याद दिला दी है। दोपहर में तेज धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है। हालांकि, इसके बाद हवाओं की गति तेज हो सकती है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

हवाओं की गति तेज होने के आसार

आपको बता दें कि दिल्ली में 25 मार्च को मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 26 और 27 मार्च को भी गर्मी बनी रहेगी, और दिन के समय तापमान में बढ़त होगा। 27 मार्च के बाद से हवाओं की गति तेज होने के आसार हैं, जिससे तापमान में थोड़ी कमी हो सकती है। 28 से 30 मार्च तक आंशिक बादल छा सकते हैं और हवाएं तेज चलेंगी, जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

कोई खास गिरावट की उम्मीद नहीं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्काईमेट के अनुसार मार्च अब तक काफी शुष्क रहा है और इस महीने में केवल 2 मिमी बारिश हुई है, जो 28 फरवरी की रात हुई थी। इसके बाद से कोई और बारिश नहीं हुई है और आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अब तक शुष्क मौसम और तेज धूप की वजह से अगले तीन दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों तक पहुंचेगा, जिसका असर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी क्षेत्रों पर होगा, लेकिन इससे तापमान में कोई खास गिरावट की उम्मीद नहीं है। मार्च के अंत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है, जिससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है।

राजस्थान में पानी का संकट! यहां जानें कब से कब तक रहेगा वाटर शटडाउन?