India News Delhi(इंडिया न्यूज),Kailash Gahlot Resigns: दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आतिशी सरकार में वे परिवहन मंत्री थे। इसके अलावा गहलोत के पास प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गृह, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भी थे। गहलोत के इस्तीफे के बाद अब उनके सभी मंत्रालय दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी संभालेंगी।

रूस ने यूक्रेन को 3 महीने के अंदर दिया दूसरा सबसे बड़ा जख्म, अंधेरे में डूब जाएगी जेलेंस्की की जनता, त्राहि-त्राहि कर रहे लोग

आतिशी संभालेंगी गहलोत के सभी विभाग

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश गहलोत द्वारा संभाले जा रहे सभी विभाग सीएम आतिशी के पास ही रहेंगे। प्रस्ताव एलजी वीके सक्सेना को भेज दिया गया है। दिल्ली के परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गृह और महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने आज मंत्रिपरिषद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

कैलाश गहलोत 2013 से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे। 2015 में वे नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया और परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी। गहलोत को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता था। कैलाश जाट नेता हैं और उनके पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

केजरीवाल पर आरोप

गहलोत ने रविवार को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अपने पत्र में कैलाश गहलोत ने केजरीवाल द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मुख्यमंत्री आवास को ‘शीशमहल’ बताया। गहलोत ने दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने संदेह जताया कि दिल्ली सरकार के इस रवैये से दिल्ली का विकास नहीं हो पाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस ‘शीशमहल’ बंगले में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते थे, उसे लेकर विवाद है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आवास की साज-सज्जा पर करोड़ों रुपये खर्च करने के आरोप लगते रहे हैं। अब अरविंद केजरीवाल की ही पार्टी के वरिष्ठ नेता उन पर सरकारी आवास पर आलीशान खर्च का आरोप लगा रहे हैं।

BJP दफ्तर के बाहर लगे मुलायम सिंह यादव के पोस्टर, अपर्णा यादव की फोटो के साथ कार्यकर्ता ने लिखा- ‘नेताजी को नमन’