India News (इंडिया न्यूज),Karva Chauth 2024: आज करवा चौथ का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहां महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत सूर्योदय से शुरू होकर चांद देखने के बाद समाप्त होता है, जब महिलाएं छलनी से चंद्रमा को देखती हैं और अपने पति की आरती उतारती हैं। करवा चौथ व्रत को लेकर मान्यता है कि यह पति-पत्नी के अखंड प्रेम और त्याग का प्रतीक है, जो दांपत्य जीवन में सुख-शांति और खुशहाली लाता है।
करवा चौथ 2024 के दौरान दिल्ली में चंद्रमा का दर्शन रात 7 बजकर 53 मिनट पर होगा। नोएडा में यह समय 7 बजकर 52 मिनट पर निर्धारित है। देशभर में यह समय कुछ मिनटों के अंतर से अलग हो सकता है, इसलिए स्थानीय समय का ध्यान रखना जरूरी है। चांद देखने के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्ध्य देकर अपने व्रत का समापन करती हैं।
करवा चौथ पूजा समय- शाम 05.46 – रात 07.09 (अवधि 1 घंटा 16 मिनट)
करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06.25 – रात 07.54 (अवधि 13 घंटे 29 मिनट)
करवा चौथ की परंपरा का संबंध पुराणों और महाकाव्यों से है। मान्यता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए यह व्रत रखा था। इसके अलावा, महाभारत काल में द्रोपदी ने भी पांडवों की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण की सलाह पर करवा चौथ का व्रत किया था, जिसके प्रभाव से पांडवों का संकट टल गया। इस व्रत के बारे में एक और मान्यता है कि इसे रखने वाली महिलाओं के सुहाग पर कभी कोई विपत्ति नहीं आती। करवा चौथ का व्रत न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह दांपत्य जीवन के प्रेम और सामंजस्य को और मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करता है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.