होम / BJP's New Executive: भाजपा की नई कार्यकारिणी से मेनका और वरुण बाहर

BJP's New Executive: भाजपा की नई कार्यकारिणी से मेनका और वरुण बाहर

India News Editor • LAST UPDATED : October 7, 2021, 5:09 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
BJP’s New Executive: 2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित (BJP’s New Executive) कर दी है। जिनमें 80 सदस्यों को जगह मिली है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं।

हालांकि, मेनका गांधी (Maneka Gandhi) और वरुण गांधी (Varun Gandhi) को नई कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद वरुण गांधी लगातार योगी और मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसे देखते हुए मां मेनका गांधी और बेटा वरुण गांधी को कार्यकारिणी (BJP’s New Executive) में जगह नहीं दी गई है।

BJP’s New Executive वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर साध रहे निशाना

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी लखीमपुर खीरी कांड पर हर दिन ट्वीट कर योगी सरकार पर दबाव बना रहे हैं। आज भी लखीमपुर कांड पर ट्वीट किया और अपनी ही सरकार को आड़े हाथ लिया। वरुण गांधी ने लिखा कि यह वीडियो बिल्कुल शीशे की तरह साफ है। प्रदर्शनकारियों का मर्डर करके उनको चुप नहीं करा सकते हैं। निर्दोष किसानों का खून बहाने की घटना के लिए जवाबदेही तय करनी होगी। हर किसान के दिमाग में उग्रता और निर्दयता की भावना भरे इसके पहले उन्हें न्याय दिलाना होगा।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस रिलीज जारी की। कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे। इनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन के पदाधिकारी शामिल होते हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें