India News (इंडिया न्यूज़),MCD by-Elections: दिल्ली नगर निगम की 12 सीटें खाली हो चुकी हैं, जिसके चलते जल्द ही इन पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यह सीटें उन पार्षदों के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई हैं, जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। इनमें 8 भाजपा पार्षद, 3 आम आदमी पार्टी के पार्षद और 1 मनोनीत पार्षद शामिल हैं। नियमों के अनुसार, माह के अंत तक नगर निगम रिक्त सीटों की जानकारी दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग को भेज देगा, जिससे उपचुनाव का रास्ता साफ हो सकता है।

4 महीनों के भीतर हो सकता है उपचुनाव

दिल्ली नगर निगम में पहले से ही एक सीट भाजपा सांसद बनीं कमलजीत सहरावत के कारण खाली थी, अब विधानसभा चुनाव के बाद 11 और सीटें खाली हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, आगामी चार महीनों के भीतर इन सीटों पर उपचुनाव कराए जाने की संभावना है। चूंकि भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच नगर निगम में मामूली बहुमत का अंतर है, इसलिए इन उपचुनावों के परिणाम सत्ता संतुलन को प्रभावित कर सकते हैं। दिल्ली नगर निगम में कुल 250 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या अब और भी करीब आ गई है। विधानसभा चुनाव में कुल 22 पार्षदों ने किस्मत आजमाई थी, जिनमें से 8 भाजपा और 3 आप पार्षद चुनाव जीतकर विधायक बन गए। इसके अलावा, एक मनोनीत पार्षद भी भाजपा विधायक के रूप में चुने गए हैं।

रोहिणी में दिल्ली पुलिस की मुठभेड़, भाऊ गैंग के तीन बदमाशों को दबोचा, 1 घायल

अधिकारिक सूचना के बाद शुरू होगी उपचुनाव प्रक्रिया

राज्य चुनाव आयोग से जुड़ी जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनावों के चलते पहले से रिक्त सीट पर उपचुनाव नहीं कराया गया था, क्योंकि विधानसभा चुनावों के बाद आमतौर पर और भी सीटें खाली होती हैं। अब निगम की ओर से अधिकारिक सूचना मिलते ही उपचुनाव प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जाएगी। वहीं, मनोनीत पार्षद की खाली सीट का निर्णय उपराज्यपाल द्वारा किया जाएगा, क्योंकि नामांकन की प्रक्रिया उन्हीं के अधीन होती है। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी उपचुनाव में सभी 12 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि एमसीडी एक्ट के अनुच्छेद 32(बी) के तहत, विधायक या सांसद बनने के 14 दिन के भीतर पार्षदों को इस्तीफा देना अनिवार्य होता है। सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने इस नियम का पालन करते हुए समय पर इस्तीफा दे दिया है।

यह पार्षद जीतकर पहुंचे हैं विधानसभा

नाम   किस विधानसभा से चुने गए       दल

रेखा गुप्ता – शालीमार बाग  – भाजपा

शिखा राय – ग्रेटर कैलाश – भाजपा

प्रेम चौहान – देवली – आप

रविंदर सिंह नेगी – पटपड़गंज – भाजपा

आले मोहम्मत इकबाल – मटियामहल – आप

पूनम शर्मा – वजीरपुर – भाजपा

नीलम पहलवान- नजफगढ़-भाजपा

पुनरदीप सिंह साहनी- चांदनी चौक-आप

चंदन चौधरी – संगम विहार – देवली

राजुकमार भाटिया – संगम विहार – भाजपा

गजेंद्र दराल – मुंडका – भाजपा

उमंग बजाज – राजेंद्र नगर – भाजपा

UP Board की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस दिन से शुरू होंगी परिक्षाएं; देखें नई डेट शीट