India News (इंडिया न्यूज),New Delhi World Book Fare 2025:  किताबों के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 1 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित होने वाला विश्व पुस्तक मेला 2025 अपने दरवाजे खोलने के लिए तैयार है। नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) द्वारा आयोजित इस मेले में इस बार कुछ खास और भव्य देखने को मिलेगा।

क्या है इस बार का थीम

इस साल के पुस्तक मेले की थीम *”हम भारत के लोग”* रखी गई है, जो भारत की संस्कृति, साहित्य और विरासत को उत्सव के रूप में प्रस्तुत करेगा। NBT के निदेशक युवराज मलिक के अनुसार, यह मेला केवल किताबों का नहीं बल्कि एक महत्वाकांक्षी भारत की सोच और भविष्य की दिशा को भी प्रदर्शित करेगा।

दुनियाभर की किताबें और 50 देशों की भागीदारी

भारत मंडपम के हॉल संख्या 02 से 66 तक लगने वाले इस मेले में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक पुस्तक प्रेमी दुनियाभर की किताबों से रूबरू हो सकेंगे। इस बार मेले में 50 देशों से आए प्रतिनिधि और 2000 से अधिक प्रकाशक अपने स्टॉल लगाएंगे। इस मेले में साहित्य, कला, शासन और सिनेमा जगत के बड़े नाम शामिल होंगे। अभिनेता पंकज त्रिपाठी, लेखक शशि थरूर, निर्देशक प्रकाश झा, कवि कुमार विश्वास, शेफ पुष्पेश पंत और कई अन्य हस्तियां विभिन्न सत्रों में पाठकों से संवाद करेंगी।

UP में रेप पीड़िता ने लगाई छत से छलांग, हालत गंभीर, सहेली के भाई ने दिया घटना को अंजाम

बच्चों और पाठकों के लिए खास इंतजाम

इस बार मेले में बच्चों के लिए एक विशेष पवेलियन बनाया गया है, जहां उनके लिए शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियां होंगी। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चर्चा सत्र और पुस्तक विमोचन भी होंगे।

कैसे पहुंचे मेले में?

– आगंतुक प्रगति मैदान के गेट नंबर 3, 4 और 10 से प्रवेश कर सकते हैं।
– निकटतम मेट्रो स्टेशन: सुप्रीम कोर्ट (ब्लू लाइन)
– *शटल सेवा: गेट नंबर 10 से उपलब्ध होगी।
– टिकट दर: वयस्कों के लिए 20, बच्चों के लिए 10। दिव्यांग, बुजुर्ग और स्कूल ड्रेस में आए छात्रों को निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।