India News(इंडिया न्यूज), delhi crime news: गुरुवार रात राजधानी के मोती नगर इलाके बदमाश ने दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि हमलावर की पहचान 26 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी है।
उन्होंने बताया कि एएसआई विक्रम सिंह गुरुवार रात पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में जखीरा फ्लाईओवर के नीचे ड्यूटी पर तैनात थे। अधिकारी ने कहा कि लगभग 1 बजे, उन्होंने एक व्यक्ति द्वारा संदिग्ध व्यवहार किया जाने पर रोका। जब उस व्यक्ति की तलाशी ली जा रही थी, उसने विक्रम सिंह पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसका दाहिना हाथ घायल हो गया। एएसआई को अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है।
डीसीपी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।