संबंधित खबरें
गोद में बच्चा और प्लेटफॉर्म पर फर्ज… RPF महिला जवान के जज्बे को आप भी करेंगे सलाम
'राष्ट्रपति शासन ही लगा देते…' यमुना की सफाई पर सियासत तेज, जानें ऐसा क्यों बोली AAP
दिल्ली में कब तक साफ हो जाएंगी यमुना? अधिकारी ने बता दिया, पूरा प्लान जानिए
दिल्ली में 27 साल महिला की चाकू घोंपकर हुई हत्या, बीच सड़क पर शव मिलने से हड़कंप
भगदड़ के बाद जागी सरकार! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बदले गए नियम,अब इस फॉर्मूले से काबू होगी भीड़
दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने कल सुबह रामलीला मैदान जाएंगे BJP नेता, सभी रस्ते 19 फरवरी की रात से ही होंगे बंद
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
India News (इंडिया न्यूज),Prashant Vihar Blast: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में गुरुवार सुबह हुए धमाके ने राजधानी में सुरक्षा की स्थिति को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। धमाके के कारणों की जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने आम जनता में दहशत और असुरक्षा की भावना को और गहरा दिया है।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लिया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली में मर्डर, लूट और रंगदारी जैसी घटनाएं पहले ही आम हो चुकी हैं, और अब धमाके ने हालात को और गंभीर बना दिया है। उन्होंने लिखा, “दिल्ली में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का अधिकार सभी का है। गृहमंत्री जी, कृपया नींद से जागिए और अपनी जिम्मेदारी निभाइए।”
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों के लिए केंद्र सरकार पर सीधे सवाल उठाए हैं और इसे आम जनता के जीवन को खतरे में डालने वाला बताया। उन्होंने कहा कि अपराधों की लगातार बढ़ती घटनाओं ने राजधानी के नागरिकों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशांत विहार धमाके की जांच में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई हैं, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे मामलों में रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। केजरीवाल की इस प्रतिक्रिया ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है, और दिल्ली की सुरक्षा पर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बहस छिड़ने की संभावना है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.