होम / Prostitution Busted दिल्ली-पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़

Prostitution Busted दिल्ली-पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़

India News Editor • LAST UPDATED : November 23, 2021, 5:56 pm IST

Prostitution Busted

इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली

दिल्ली से सटे शालीमार गार्डन में देह व्यापार का भंडाफोड़, पश्चिम बंगाल व बिहार से आती थीं लड़कियां
गिरोह की संचालिका सहित आठ लड़कियां और पांच पुरूष दबोचे गए।
दिल्ली पुलिस ने शालीमार गार्डन में छापा मार देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। रेड के दौरान 8 महिलाओं सहित 5 पुरूषों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला तब सामने आया जब कॉलोनी वासियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी और पुलिस ने आकर फ्लैट पर रेड मारी। अंदर का दृश्य देखकर पुलिस भी दंग रह गई। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर में मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेते हुए  पूछताछ शुरू कर दी है।

राजनीतिक व्यक्ति का था उक्त घर(Prostitution Busted)

स्थानीय निवासियों के मुताबिक जिस घर में यह घिनौना कार्य चल रहा था। वह राजनीति से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति का है। जो उसने दो महीने पहले दो लोगों को 6 हजार रुपए महीना किराए पर दिया था। तभी से ही दोनों लोग बाहर से लड़कियां मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे। कॉलोनी में यह कृत्य देख स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त था। इस बात की शिकायत लोग मकान मालिक से भी कर चुके थे।  लेकिन वह लोगों की बात मानने को तैयार ही नहीं था।

बाहरी राज्य से मंगवाई जाती थी लड़कियां(Prostitution Busted)

पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी टीम ने शालीमार गार्डन स्थित तीन फ्लैटों में छापा मारा। जहां यह धंधा चल रहा था। लोगों की शिकायत है कि यह घर किसी राजनीतिक पार्टी के व्यक्ति का है। ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस दौरान टीम ने रामू और नौशाद सहित इस धंधे को चला रही महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीें रामू और नौशाद ने पूछताछ में बताया कि वह लोग बिहार और पश्चिम बंगाल से लड़कियों को लेकर आते थे और यहां मांग के अनुसार उन्हें सप्लाई किया जाता था।

15 दिन के लिए आती थी लड़कियां(Prostitution Busted)

दिल्ली से सटे शालीमार गार्डन स्थित जिस फ्लैट में देह व्यापार का ध्ांधा दो महीने से चल रहा था। यहां लड़कियों को 15 दिन के लिए लाया जाता था। रामू और नौशाद ही बाहर से लड़कियों को लाने और ले जाने की व्यवस्था करते थे। वहीं गिरोह को चला रही महिला व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों तक लड़कियोें की फोटो भेज चयन करवाती थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही कॉलोनी में उक्त घर पर रेड की और चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया।

Also Read : Twin babies असम में जुड़वा बच्चों का जन्म, लेकिन सिर जुड़े हुए

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम


Connect With Us:-  Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

America: गर्भपात चाहने वाली महिलाओं के लिए अमेरिका में लाया गया ये नियम, बाइडेन ने की घोषणा-Indianews
Prince-Yuvika बनने वाला है पेरेंट्स, इस तस्वीर से मिला हिंट – Indianews
IPL 2024: हरभजन सिंह का बड़ा बयान, कहा – इस खिलाड़ी को होना चाहिए टी20 में टीम इंडिया का कप्तान
सुरत से अयोग्य घोषित कांग्रेस नेता नीलेश कुंभानी लापता, एक दिन पहले बीजेपी की हुई थी निर्विरोध जीत
IPL 2024: MI की हार के बाद नेहल वढेरा ने कहा टी20 में माइलस्टोन के मायने नहीं, टीम के लिए बोली ऐसी बात
अब बिना इंटरनेट के भी भेज सकेंगे फोटो, Whatsapp जल्द जारी करेगा बड़ी अपडेट-Indianews
Aparna Das Wedding: तमिल एक्ट्रेस ने हल्दी की तस्वीरों से जीता दिल, साउथ की सबसे मशहूर शादी में हुई शामिल
ADVERTISEMENT