India News (इंडिया न्यूज),Akhilesh Yadav: दिल्ली से लेकर यूपी तक सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। विवाद छिड़ने की वजह CM रेखा गुप्ता का अखिलेश यादव पर कटाक्ष करना है। वहीँ CM रेखा गुप्ता के बयान के बाद सपा नेताओं में एक अलग ही बौखलाहट देखने को मिली थी। जिसके चलते समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयान को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी की महिला विंग ने राजधानी लखनऊ में जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इन पर FIR दर्ज की गई। वहीँ फिर इस दौरान आरोप लगाया गया कि समाजवादी पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजभवन का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और यातायात बाधित किया। जिसके बाद सब इंस्पेक्टर बागेश शर्मा ने महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, सुमैया राणा और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
15 सालों में अमेरिका पर होगा मुसलमानों का राज, आंकड़े देख trump की उड़ जाएगी नींद
akhilesh yadav news
दरअसल, मंगलवार को सपा महिला नेताओं ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। सपा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा हजरतगंज पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कई महिला सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुईं। आरोप है कि गांधी प्रतिमा से लौटते समय राजभवन का सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की गई। साथ ही यातायात भी प्रभावित हुआ।
अगर तुलसी की पत्तियों का रंग हरे से हो रहा बैंगनी, तो है किसी बड़े खतरे का संकेत?
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस मामले में हजरतगंज थाने में जूही सिंह, पायल किन्नर, सुमैया राणा, बीना रावत, सुमन यादव, वंदना चतुर्वेदी और 20-25 अज्ञात महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए अखिलेश यादव को नल चोर कहा था। जिसके बाद सपा की महिला नेताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में प्रदर्शन किया था। वहीँ इस दौरान सपा नेताओं के बीच तिलमिलाहट देखने को मिली।