India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain Alert, नई दिल्ली: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली में कभी तेज तो कभी हल्की हर रोज बारिश हो रही है। आज शनिवार सुबह दिल्ली-NCR में हल्की बारिश देखने को मिली। जिसके चलते दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी में जुलाई के पहले सप्ताह में ही बारिश का आंकड़ा सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा चुका है।

भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली के कई इलाकों में आज और कल तेज बारिश की संभावना है। दिल्ली-NCR में बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने का भी अनुमान है। हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। रविवार को भी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

IMD ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए दोनों ही दिनों के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार और रविवार को  32 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं, सोमवार से तापमान में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Also Read: