संबंधित खबरें
'अचानक अनाउंसमेंट' से मची अफरातफरी, मृतक के रिश्तेदारों ने बताई उस मनहूस रात की दर्दनाक कहानी
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़…परिजनों की दर्दभरी तलाश, LNJP अस्पताल में भयानक मंजर
प्लेटफॉर्म का बदलना….हर घंटे बिके 1500 जनरल टिकट, क्या रेलवे की चूक ने ली 18 लोगों की जान?
छात्रों को मिलेगी गुड न्यूज! मेट्रो का सफर अब होगा सकता है और आसान
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर नेताओं ने जताया दुख, जानिए हादसे पर किसने क्या कहा?
NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन मची भगदड़, यात्रियों की आपबीती आपको भी रूला देगी
गणतंत्र दिवस में शमिल होने के लिए अब DMRC करेगी आपकी मदद
India News (इंडिया न्यूज),Republic Day 2025: दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने विशेष व्यवस्था की है। 26 जनवरी 2025 को मेट्रो सेवाएं सुबह 3 बजे से शुरू होंगी। सुबह 6 बजे तक मेट्रो हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी और इसके बाद सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी। यह जानकारी DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने साझा की।
अनुज दयाल ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और मेट्रो की शुरुआती सेवाओं का लाभ उठाएं, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। DMRC की इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाना है।
गणतंत्र दिवस पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने विस्तृत परामर्श जारी किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डीके गुप्ता ने बताया कि शनिवार 25 जनवरी की रात 9 बजे से सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी, और यह प्रतिबंध परेड समाप्त होने तक लागू रहेगा। विजय चौक से लाल किले तक परेड मार्ग पर यातायात के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। शनिवार रात 9:15 बजे के बाद सी-हेक्सागन पर यातायात प्रतिबंध लागू होगा। 26 जनवरी की सुबह 9:30 बजे इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर गणतंत्र दिवस समारोह शुरू होगा, और परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से लाल किले तक जाएगी।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.