India News(इंडिया न्यूज़),Sanjay Singh: दिल्ली में अवैध होर्डिंग्स मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने मीडिया पर भी एकतरफा रिपोर्टिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया ने बिना तथ्यों की जांच किए आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया।
प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता शिव कुमार ने द्वारका थाने में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया था। लेकिन शिकायत दर्ज नहीं होने पर उन्होंने अदालत का रुख किया। इसके बाद अदालत ने 15 नवंबर 2019 की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
Sanjay Singh: PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ FIR के आदेश पर संजय सिंह का जोरदार हमला
संजय सिंह ने बताया कि शिव कुमार ने अपनी शिकायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सांसद मनोज तिवारी, मंत्री प्रवेश वर्मा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, निकिता शर्मा, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के पूर्व विधायक गुलाब सिंह का नाम लिया है। संजय सिंह ने सवाल उठाया कि मीडिया ने केवल अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का नाम प्रमुखता से दिखाया, जबकि शिकायत में अन्य नेताओं के नाम भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग करनी चाहिए।
आप सांसद ने न्यायाधीश के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी हिम्मत का परिचय दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया को किसी भी खबर को चलाने से पहले उसकी गहराई से जांच करनी चाहिए। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वह एकतरफा रिपोर्टिंग से बचे और सभी तथ्यों को सामने लाए। इस मामले में अदालत ने द्वारका पुलिस को आदेश दिया है कि वह शिव कुमार की शिकायत पर सभी संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे। संजय सिंह ने मीडिया से आग्रह किया कि वह निष्पक्ष रिपोर्टिंग करें और जनता को सही जानकारी दें।
UP के इस हुक्काबार में नाबालिगों से कराया जाता था जिस्मफरोशी का धंधा, 15 गिरफ्तार; 7 की तलाश जारी