होम / Senior Journalist Vinod Dua Dies at 67 वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 वर्ष की उम्र में निधन

Senior Journalist Vinod Dua Dies at 67 वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 वर्ष की उम्र में निधन

Harpreet Singh • LAST UPDATED : December 4, 2021, 6:54 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Senior Journalist Vinod Dua Dies at 67 :
देश के मशहूर पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार निधन हो गया। उनकी अम्र 67 साल थी। विनोद दुआ के निधन की जानकारी उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने साझा की। अपनी पोस्ट में मल्लिका दुआ ने लिखा कि उनके पिता विनोद दुआ इस दुनिया में नहीं रहे।

बेटी मल्लिका दुआ ने जानकारी दी Senior Journalist Vinod Dua Dies at 67

उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी नगर श्मशान घाट में किया जाएगा। विनोद दुआ पिछले काफी समय से पोस्ट कोविड बीमारियों के कारण गंभीर रूप से अस्वस्थ थे।

बीमारी के कारण वह काफी समय से आईसीयू में भर्ती थे। उस दौरान भी उनकी बेटी ने बताया था कि विनोद दुआ की हालत ठीक नहीं है। विनोद दुआ का अंतिम संस्कार कल 5 दिसंबर को लोधी नगर श्मशान घाट में किया जाएगा।

कई मीडिया हाउस के साथ किया काम Senior Journalist Vinod Dua Dies at 67

दिवंगत विनोद दुआ ने कई वर्षो तक दूरदर्शन और बड़े मीडिया हाउस के साथ काम किया। कुछ समय पहले विनोद दुआ कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद से उनकी तबीयत खराब रहने लगी। कोरोना संक्रमण के समय उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

वहीं उनकी पत्नी रेडियोलॉजिस्ट पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का भी जून में कोविड से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। पत्नी के निधन के बाद विनोद दुआ ने काफी समय तक कोरोना के साथ संघर्ष किया लेकिन उबर नहीं पाए। आज शाम उन्होंने आखिरी सांस ली।

Read More : Protective Face Mask बाहर निकलते समय सुरक्षात्मक फेस मास्क अवश्य रखें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

सीमा पार पाकिस्तान की बड़ी साजिश, दर्जनों आतंकियों को ISI दे रहा ट्रेनिंग
Uttar Pradesh: ड्यूटी के दौरान स्कूल प्रिंसिपल करा रही थी फेसियल, वीडियो बनाने वाले के साथ हुआ दिल दहलाने वाला बर्ताव
दस घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार
America: दुकान में चोरी करने के आरोप में दो भारतीय छात्र गिरफ्तार, अमेरिकी पुलिस ने कहा ऐसा बार-बार करते हैं
BrahMos missiles: फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप इस दिन सौंपेगा भारत, दो साल पहले हुआ था एग्रीमेंट- Indianews
Delhi airport: मलाशय में छिपाकर ला रहे थे 1.21 करोड़ रुपए का सोना, दो आरोपी दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार- Indianews
Neena Gupta बनने वाली हैं नानी, बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंस, बेबी बंप किया फ्लॉन्ट -Indianews