India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Sakshi Murder, दिल्ली: शहबाद डेरी इलाके में साक्षी की हत्या में पुलिस हर एंगल से जांच रही है। आरोपी साहिल को 2 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उसे सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। वह अपनी बुआ के घर छिपा बैठा था।

  • चाकू अभी नहीं मिला है
  • पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही
  • 6 लोग की मदद से खुलेगा राज

पुलिस को हत्या में इस्तेमाल चाकू तो अभी तक नहीं मिला है लेकिन मामले की पूरी जांच 6 लोगों के आसपास घूम रही है। हत्या का राज खोलनें में यह छह लोग बहुत महत्वपूर्ण है। पुलिस पुरे मामले की क्रिमिनोलॉजी जानने की कोशिश कर रही है।

यह है सबसे महत्वपूर्ण लोग-

  • साहिल– लड़की का दोस्त और कातिल। इसने जिस चाकू से हत्या की वह 15 दिन पहले साप्ताहिक बाजार से खरीदा गया था। हत्या वाले दिन उसका साक्षी से झगड़ा भी हुआ था।
  • प्रवीण- यह लड़का साक्षी का पूर्वी बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। इसका नाम का टैटू साक्षी ने अपने हाथ पर गुदवाया हुआ था। वह फिलहाल यूपी के जौनपुर में। दिल्ली पुलिस जल्द उससे पूछताछ करने वाली है।
  • नीतू– यह साक्षी की दोस्त है। वह पिछले कुछ दिनों में नीतू के घर कई बार रुका करती है। वह घर से नीतू के जन्मदिन में जाने की बाद कह कर ही निकली थी। नीतू का पति फिलहाल एक दूसरे मामले में तिहाड़ जेल में है। पुलिस को नीतू के पास अहम जानकारियां होने का शक है। नीतू से भी जल्द पूछताछ हो सकती है।
  • आरती– यह भी लड़की की दोस्त है। हत्या से पहले साक्षी आरती से मिली थी। हत्या से पहले साप्ताहिक बाजार में उसकी और आरती की मुलाकात हुई थी। आरती के अनुसार, साहिल उसका पीछा करता था, उसे परेशान करता था। यह बात साक्षी ने आरती को बताई थी।
  • आकाश– यह साहिल का दोस्त है। सीसीटीवी में मौत से पहले साहिल इसी लड़के के साथ खड़ा दिख रहा है। दोनों कुछ बात करते दिख रहे है। क्या आकश को पहले से हत्या की जानकारी थी? या उसका भी इसमें कोई रोल है? पुलिस की तरफ से पूछताछ की जा रही है।
  • झबरू– यह साक्षी का दोस्त है। यह जेजे कॉलोनी में रहता है। साहिल ने पुलिस को बताया झबरू से उसे धमकी दी थी की अगर वह साक्षी का पीछा नहीं छोड़ेगा तो वह उसे मार देगा। साहिल के अनुसार झबरू उसे मारता था इसलिए उसने साक्षी को मार दिया। पुलिस जल्द झबरू से पूछताछ करेगी।

सोशल मीडिया की तलाश

दिल्ली पुलिस लड़की नीतू और साहिल के इंस्टाग्राम एकाउंट की तफ्तीश कर रही है। साहिल के कुछ पोस्ट से पता चला है कि उसकी काफी लड़कियों से दोस्ती थी और वो अक्सर लड़की को चिढ़ाने के लिए अपनी इन महिला दोस्तों की मदद उनसे अपने प्रोफाइल पर कमेंट करवाया करता था।

यह भी पढ़े-