India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: अप्रैल के महीने में ही दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी के साथ-साथ गर्म रातों का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीँ मंगलवार की रात दिल्ली के अधिकांश मौसम केंद्रों में गर्म रात रही। जहाँ लोगों को दिन में भी तपिश का सामना करना पड़ रहा है वहीँ रात में भी कोई राहत नहीं है। दरसल, अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने दिल्ली वालों का बुरा हाल कर दिया है। वहीँ अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप खिल रही है। इस कारण दिन में 11 बजे के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
आज चमकने वाला है इन मूलांक वालों का भाग्य! कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, जाने आज का अंक ज्योतिष
Delhi Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में बुधवार को लू का दायरा बढ़ गया है। वहीँ मंगलवार को दिल्ली के दो मौसम केंद्रों में लू की स्थिति देखी गई थी, लेकिन बुधवार को चार मौसम केंद्रों सफदरजंग, पालम, रिज और आयानगर में लू की स्थिति देखी गई। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र पर यह लगातार तीसरा दिन है जब अधिकतम तापमान 40 से ऊपर है और लू की स्थिति बनी हुई है।
अच्छी खबर यह है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिन आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार और शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कभी-कभी ये हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।