होम / यमुना नदी के बाढ़ से कश्मीरी गेट स्कूल में फंसे बच्चे, सुरक्षित निकाला गया बाहर

यमुना नदी के बाढ़ से कश्मीरी गेट स्कूल में फंसे बच्चे, सुरक्षित निकाला गया बाहर

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 16, 2023, 12:08 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Flood: दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अभी भी यमुना नदी का कहर जारी है। दिल्ली का हाल बाढ़ से बेहाल हो रखा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ की गंभीर स्थिति अभी भी बनी हुई है। जगह-जगह पर लोगों के फंसे होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटों में यमुना के जल स्तर में बिल्कुल भी बढ़ोतरी नहीं दर्ज की गई है। इसके साथ ही कल की अपेक्षा में पानी घट रहा है। हालांकि दिल्लीवासियों को फिलहाल बाढ़ से राहत नहीं मिली है। खासतौर पर यमुना के तटीय और निचले इलाकों में अभी भी हालात बेहद बुरे हैं।

सभी छात्रों को सुरक्षित निकला गया बाहर 

बता दें कि कश्मीरी गेट स्थित एक स्कूल में यमुना नदी का पानी घुसने से दर्जनभर छात्र वहां फंस गए। बचाव दल ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर सभी छात्रों को वहां से सुरक्षित निकला। मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कश्मीरी गेट थाने की पुलिस को शनिवार दोपहर करीब 1 बजे धर्म संघ विद्यालय गुरुकुल में यमुना के पानी के घुसने के कारण 12 छात्रों के फंसे होने की खबर मिली।

NDRF की टीम ने फंसे छात्रों को निकाला बाहर

एसएचओ कश्मीरी गेट अन्य पुलिस कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद छात्रों को NDRF की टीम की सहायता से वोट से निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। सभी छात्र सकुशल और सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, यमुना के जल स्तर में बीते 24 घंटो में भले ही कमी आई है। मगर यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। यमुना नदी से आए पानी से अभी भी कई इलाके काफी प्रभावित हैं। इसके चलते लोगों को राहत शिविर में शरण लेना पड़ रहा है। जानकारी दे दें कि IMD ने राजधानी दिल्ली ये लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्लीवासियों की परेशानी शायद अभी बढ़ सकती है।

Also Read:  

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.