India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में अचानक से मौसम ने अपने मिजाज बदल लिए हैं। वहीँ प्रदेश में आज सुबह से ही झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। वहीँ दिल्ली-एनसीआर में आज एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। दिल्ली से लेकर NCR तक सुबह से ही आतेज गरज और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीँ इस दौरान बिजली भी कड़क रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, मौसम विभाग ने शुक्रवार को गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
Aaj ka Mausam
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार यानी आज तेज आंधी भी आ सकती है। वहीँ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। जहाँ सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। वहीँ आज सारा दिन मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ आने से केरल, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पहले आईएमडी ने तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन अब सिर्फ शुक्रवार के लिए ही अलर्ट जारी किया है। इस बीच, गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है।