India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शकूर बस्ती सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी से वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन चुनावी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने सतीश लूथरा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी से करनैल जैन भी चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इस सीट पर मुख्य टक्कर AAP और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है।

Delhi Weather Report: दो दिनों में मौसम लेगा बड़ा करवट! झमाझम बारिश पर IMD का अपडेट

AAP के लिए चुनौतियां और कांग्रेस का प्रचार अभियान

बता दें, आप अभी भी सरकार में होने का लाभ उठा रही है, लेकिन सत्येंद्र जैन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस पूरी मजबूती से प्रचार अभियान चला रही है। कांग्रेस का दावा है कि जनता इस बार बदलाव चाहती है और पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार है। बता दें, कांग्रेस उम्मीदवार सतीश लूथरा की बढ़ती लोकप्रियता और उनके प्रति जनता का झुकाव इस चुनाव को और रोचक बना रहा है। इसके अलावा, बिहार के वरिष्ठ नेता पप्पू यादव ने भी सतीश लूथरा की सराहना की और उन्हें सबसे मजबूत उम्मीदवार बताया। उन्होंने कहा कि लूथरा हमेशा जनता के हक की लड़ाई लड़ते आए हैं और उनके समर्पण को देखते हुए जनता को उन्हें समर्थन देना चाहिए।

कांग्रेस के दिग्गज नेता मैदान में

जानकारी के अनुसार, शनिवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और पप्पू यादव ने सतीश लूथरा के पक्ष में प्रचार किया। पवन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता झूठे वादों और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है। ऐसे में, उन्होंने दावा किया कि 5 फरवरी को जनता कांग्रेस के समर्थन में मतदान करेगी और 8 फरवरी को कांग्रेस की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 8 फरवरी को जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है और किसकी सरकार बनती है।

‘विदेश जाता हूं तो शर्म आती है…’ PM मोदी के विशेष दूत ने AAP की लगाई ऐसी क्लास, सुनकर निकल आए केजरीवाल के आंसू