India News (इंडिया न्यूज), Delhi Weather Today: 2 मई 2025 की सुबह दिल्लीवालों के लिए बेहद ही खास रही। वहीँ कल प्रदेश के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई, वहीँ इस बारिश के कारण जलभराव भी हो गया। वहीँ अब दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मौसम की जानकारी साझा की है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी उत्तर और पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।
delhi rain news
वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। कल हुई बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीँ ये बारिश न सिर्फ दिल्ली में हुई है बल्कि यूपी हरियाणा और बिहार का भी यही हाल रहा। हलाकि दिल्ली में हुई बारिश के कारण राजधानी का मौसम पूरी तरह बदल गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली के साथ साथ उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। दोनों राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।