होम / मौसम: बीते 10 सालों में रविवार रहा सबसे गर्म दिन, दिल्ली में पड़ी रिकॉर्ड गर्मी

मौसम: बीते 10 सालों में रविवार रहा सबसे गर्म दिन, दिल्ली में पड़ी रिकॉर्ड गर्मी

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : March 21, 2022, 12:23 am IST

Tightened sun’s attitude

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। राजस्थान, उतराखंड व पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में लू भी रिकॉर्ड की गई है। गुजरात व राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम पारा 38 से 40 व मध्यप्रदेश के कुछ भागों में यह 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

दिन पर दिन तल्ख होते सूरज के तेवरों के कारण रविवार का दिन बीते 10 सालों व इस सीजन में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ अधिक 38.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Tightened sun's attitude
Tightened sun’s attitude

इससे पहले वर्ष 2012 में अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह राहत के आसार नहीं हैं। अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ कड़ी धूप रहेगी।

Also Read: Covid Vaccination Update अब आठ सप्ताह बाद ही लग सकेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज, NTAGI ने की सिफारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात व तेलांगाना में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी हुई है। वहीं, दिल्ली के कुछ इलाके में इसमें एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। राजस्थान, उतराखंड व पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में लू भी रिकॉर्ड की गई है। गुजरात व राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम पारा 38 से 40 व मध्यप्रदेश के कुछ भागों में यह 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

बीते 24 घंटे में दिल्ली में हवा में नमी का स्तर 20 से 91 फीसदी तक रहा। वहीं, 39.9 डिग्री सेल्सियस के साथ पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका सबसे गर्म रहा है। इसके अलावा नजफगढ़ में 39.5, पालम में 38.1 व लोधी रोड में 38.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया।

Also Read: Traders Presented Silver Bulldozer to CM Yogi व्यापारियों ने सीएम योगी को भेंट किया चांदी का बुलडोजर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा व तेज धूप खिली रहेगी। अधिकतम पारा 37 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, पूरे सप्ताह तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों में तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में मामूली रूप से कमी होगी।

Tightened sun's attitude
Tightened sun’s attitude

हालांकि, धूप की तपिश में कमी होने की संभावना नहीं है। उधर, रविवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में रही। दिल्ली का एक्यूआई 242, फरीदाबाद 202, गाजियाबाद 291, ग्रेटर नोएडा 242, गुरुग्राम 228 व नोएडा का 230 एक्यूआई रहा।

बीते वर्षों में दिल्ली का 20 मार्च
को अधिकतम तापमान

2013– 32 डिग्री सेल्सियस
2016- 33 डिग्री सेल्सियस
2018 -35 डिग्री सेल्सियस
2021- 34.5 डिग्री सेल्सियस
2022- 38.3 डिग्री सेल्सियस

 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT