इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हुई हिंसा के बाद आज दोनों समुदायों के लोगों ने भाईचारा बनाए रखने के लिए मिलकर तिरंगा यात्रा (tricolor tour) निकाली। यह यात्रा जहांगीरपुरी के कुशल चौक से शुरू हुई और आजाद चौक पर जाकर खत्म हुई। इस यात्रा में दोनों समुदायों ने एक साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। साथ ही लोगों ने अपने घर की छतों से तिरंगा यात्रा पर फूलों की बारिश की।
तिरंगा यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस यात्रा पर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की DCP उषा रंगनानी ने बताया है कि “दो दिन पहले मीटिंग में दोनों समुदायों की तरफ से तिरंगा यात्रा निकालने की मंजूरी मांगी गई थी। यात्रा में दोनों समुदायों लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की, इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।”
तय जगहों से निकली यात्रा
तिरंगा यात्रा को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तय जगहों से निकला गया। यह तिरंगा यात्रा कुशल चौक से शुरू होकर सी ब्लॉक की जामा मस्जिद के सामने से होते हुए आजाद चौक तक गई। यात्रा में करीब 50 लोगों के शामिल होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन कहीं ज्यादा लोग शामिल हुए।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : सांसद नवनीत राणा पति सहित गिरफ्तार, रविवार को कोर्ट में होगी पेशी, जानें क्या है मामला
यह भी पढ़ें : बांगलादेश सीमा से घुसपैठ की समस्या पर क्या बोेले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जानें किसे कहा मित्र पड़ोसी?
यह भी पढ़ें : श्री गुरु तेग बहादुर जी को क्यों कहा जाता है हिंद दी चादर, जानें कैसे बने त्याग मल से तेग बहादुर?