India News (इंडिया न्यूज)Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दयालपुर इलाके में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अदनान (19) के रूप में हुई है।
हादसे में 3 की मौत
Delhi news
पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी घायल एक बैंड पार्टी में काम करते हैं। वे एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। घायलों की पहचान अनीस (50) और वकील (45) के रूप में हुई है। गिरफ्तार चालक की पहचान सादतपुर निवासी दीपक (23) के रूप में हुई है।
यमुना विहार में एक शादी में बैंड बजाने..
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि अदनान अपने परिवार के साथ चंदू नगर में रहता था। उसके परिवार में पिता नईम, मां जरीना, एक बहन और दो भाई हैं। अदनान अपने पिता के साथ बैंड बजाता था। गुरुवार देर रात वह यमुना विहार में एक शादी में बैंड बजाने के बाद अपने कर्मचारी अनीस और वकील के साथ चंदू नगर स्थित अपने ऑफिस लौट रहा था।
राजस्थान में पहले सगाई फिर बनाया संबंध.. मंगेतर ने युवती से शादी से किया इनकार, तो कर डाला ये हाल
मनीष सिसोदिया बोले- ‘दिल्लीवासियों को केजरीवाल पर भरोसा, उन्हें किसी और की जरूरत नहीं’