Hindi News / Delhi / Weather Became Cool In Delhi Noida Storm And Rain Did Wonders Meteorological Department Issued Alert Today Also

Delhi Weather Today: राजधानी के इन इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल, मौसम रहेगा कूल कूल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में कई दिनों से गर्मी ने सारी हदें पार कर दी थीं। वहीँ प्रदेशभर में अब लोगों को गर्मी से राहत है। राजधानी में बीते शुक्रवार सुबह की कड़कती धूप के बाद देर शाम तक मौसम के मिजाज पूरी तरह बदल चुके थें।

BY: Heena Khan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में कई दिनों से गर्मी ने सारी हदें पार कर दी थीं। वहीँ प्रदेशभर में अब लोगों को गर्मी से राहत है। राजधानी में बीते शुक्रवार सुबह की कड़कती धूप के बाद देर शाम तक मौसम के मिजाज पूरी तरह बदल चुके थें। वहीँ दिल्ली में शाम 7:00 बजे के बाद कई जगहों पर बादल छा रहे । वहीँ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इसके बाद दिल्ली के कई इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने लगीं। वहीँ कई जगहों पर एक-दो मिनट के लिए ओले भी गिरे। वहीँ संभावना जताई जा रही है कि आज भी दिल्ली का मौसम ऐसे ही रहने वाला है।

  • आज भी होगी झमाझम बारिश
  • दिल्ली का बदला मौसम

UP Weather Today: सावधान! मिर्जापुर से लेकर लखनऊ तक आंधी-तूफान, आसमान में छाएंगे काले बादल, UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम

Delhi Weather Today: दिल्ली में अचानक बदला मौसम, तेज धूप के साथ चलने लगीं गर्म हवाएं, क्या रुक गया बारिश का सिलसिला?

Delhi Weather

आज भी होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानी आज भी राजधानी में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई जा रही हैमौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। यह तूफान भी शाम को आएगा। इस दौरान हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। शुक्रवार को दिन में गर्मी बनी रहेगी। शाम को आंधी के बाद बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो जाएगा। इससे अगले एक-दो दिन गर्मी से राहत मिलेगी। जिसे लेकर मौसम विभाग ने दिल्ली में भी अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यह तूफान भी शाम को आएगा। इस दौरान हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। आज भी दिन में गर्मी बनी रहेगी। शाम को आंधी के बाद बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो जाएगा। इससे अगले एक-दो दिन गर्मी से राहत मिलेगी।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 19 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!

दिल्ली का बदला मौसम

शुक्रवार सुबह से ही काफी गर्मी थी। तेज धूप और हवाओं की गर्माहट लोगों को झुलसा रही थी। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। जबकि अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा रहा। पालम में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री, लोदी रोड में 40.4 डिग्री, रिज में 41.5 डिग्री, आया नगर में 41.2 और फरीदाबाद में 40.1 डिग्री रहा। जबकि राजघाट में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री, पीतमपुरा में 28.5 डिग्री, नजफगढ़ में 27 डिग्री, मयूर विहार में 26.6 डिग्री, नोएडा में 25.7 डिग्री और फरीदाबाद में 25.5 डिग्री रहा।

बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने 60 साल की उम्र में की शादी, पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार के साथ विवाह बंधन में बंधे, तस्वीर आई सामने

Tags:

Delhi WeatherDelhi Weather Alert
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue