Hindi News / Delhi / Weather Pattern Will Change In Delhi From Today Temperature Is Likely To Reach 42 Degrees In The Coming Days

Delhi Weather News Today: चांदनी चौक से अक्षरधाम तक दिखा गर्मी का कहर, लेकिन लोगों को मिलने वाली है राहत, जानिए कब बदलेगा मौसम

Delhi Weather News Today: दिल्ली में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ लगातार तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

BY: Heena Khan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather News Today: दिल्ली में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ लगातार तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं तेज हवाओं से कहीं न कहीं लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब होने की संभावना है।

  • गर्मी से मिलेगी राहत
  • जानिए आज का तापमान

आज इन मूलांक वालों की जेब पर पड़ेगा भारी दबाव! सही बजट ना बनाया तो बिगड़ सकता है हाल,पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

‘देखता हूं जिंदा घर कैसे जाती है…’, कानून के मंदिर में खुली धमकी, दोषी करार होने पर महिला जज पर भड़क उठा आरोपी

Delhi Weather News Today

गर्मी से मिलेगी राहत

दिल्ली में बढ़ती गर्मी और बढ़ते तापमान से निकट भविष्य में राहत मिलती नहीं दिख रही है। गुरुवार से तीन दिन तक तेज हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन हवाएं तापमान में गिरावट नहीं ला पाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार छह दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को पूरे दिन आसमान साफ ​​रहने और तेज धूप खिलने के साथ ही राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम 14.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 03 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!

जानिए आज का तापमान

कई बार हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को भी तेज हवाएं चलती रहेंगी लेकिन तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम 23 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

‘जो गोलियां छाती पर …’ इमरान मसूद ने हिला डाली संसद, वक्फ बिल पर मोदी सरकार को उधेड़ दिया

Tags:

delhi newsDelhi Weather
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue