India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में ठंड का मौसम फिर से पलटने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कोहरे, बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी दी है। इससे लोगों को ठंड का अहसास फिर से हो सकता है। दिल्ली एनसीआर में ठंड का असर फिर से देखने को मिल सकता है, मौसम विभाग ने कोहरे, बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी दी है। फरवरी के पहले हफ्ते में तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से थोड़ा अधिक था। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली में आंधी और बारिश के साथ ठंड बढ़ सकती है। एक फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि 2 फरवरी को यह क्रमशः 11 और 24 डिग्री तक गिर सकता है।
Delhi Weather News
दिल्ली में 1 और 2 फरवरी को कोहरे का साया रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को बारिश की चेतावनी दी है। 3 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 4 फरवरी को आंधी तूफान और बारिश की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 फरवरी को दिल्ली में धुंध छाई रह सकती है। 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को HRMS पोर्टल से मिलेगा इन चीजों पर लोन
महाकुम्भ की भव्यता और दिव्यता के लिए संतों ने सीएम योगी को दिया क्रेडिट