होम / Weather Update Bay of Bengal में तैयार हो रहा चक्रवाती Cyclone Gulab, जानिए कितनी होगी रफ्तार

Weather Update Bay of Bengal में तैयार हो रहा चक्रवाती Cyclone Gulab, जानिए कितनी होगी रफ्तार

India News Editor • LAST UPDATED : September 25, 2021, 2:02 pm IST

इंडिया न्यूज, कोलकाता:
(Weather Update) बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान गुलाब का येलो अलर्ट जारी  किया है। इसके कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। वही तटीय इलाकों में हवा की रफ्तार बढ़ गई है।

Weather Update About Cyclone Gulab कहां बना दबाव क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार गहरे दबाव का क्षेत्र गोपालपुर से 510 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और आंध्र प्रदेश में कलिंगपत्तनम से 590 किलोमीटर पूर्व में शनिवार सुबह बना। यह आज 26 सितंबर की शाम तक कलिंगपत्तनम के आसपास विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों की ओर बढ़ सकता है। जबकि 27 सितंबर के लिए ओडिशा और तेलंगाना के ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा तटीय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

Kolkata Police Preparation For Cyclone Gulab

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कोलकाता पुलिस ने इलाके के सभी पुलिस थानों और संभागों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है और यूनिफाइड कमांड सेंटर नाम से कंट्रोल रूम खोला है।

Speed of Cyclone Gulab

एक रिपोर्ट के मुताबिक गुलाब तूफान रविवार शाम प्रभाव रविवार शाम को होगा। इसके कारण हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने की संभावना है। लेकिन यह 90 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

सितंबर में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात

वर्ष              चक्रवातों की संख्या
1991                  01
1995                  02
1997                  01
2004                  02
2005                  02
2007                  01
2008                  01
2009                  01
2011                  01
2018                  02

How to Track Cyclone

किसी भी तूफान को मौसम विज्ञान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mousam.imd.gov.in पर ट्रैक किया जा सकता है। इस वेबसाइट को Ministry of Earth Science द्वारा विकसित किया गया है, जिस पर तूफान को ट्रैक किया जा सकता है। इसे ट्रैक करने के लिए आपको mousam.imd.gov.in की वेबसाइट पर जाकर cyclone के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Track cyclone का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करके आप इसकी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

How to Check Cyclone Status

तूफान के स्टेटस को ट्रैक करने के लिए आप www.hurricanezone.net का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वेबसाइट के होमपेज पर संबंधित तूफान के बारे में लगभग सभी जानकारी मिल रही है। ज्यादा जानकारी के लिए आप तूफान के आइकन पर क्लिक कर सकते हैं।

Must Read:- बीएसईआर रीट परीक्षा का आयोजन कल, दो पालियों में होगी परीक्षा

Connect With Us: Twitter facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.