India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलने वाला है। मई की शुरुआत में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 25 डिग्री रहने की संभावना है। मई की शुरुआत राहत भरी हो सकती है।
weather news
राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है। तापमान भी 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। इस दौरान हवा भी चलती रहेगी। वहीं, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।
पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी का दौर जारी है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं अप्रैल माह में जून जैसा अहसास करा रही हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। दो दिन बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। करीब 10 दिन पहले तेज आंधी के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली थी।