होम / Yamuna Water Level: यमुना नदी फिर से खतरे के निशान से ऊपर, आसपास के इलाकों में चिंता बढ़ी

Yamuna Water Level: यमुना नदी फिर से खतरे के निशान से ऊपर, आसपास के इलाकों में चिंता बढ़ी

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 27, 2023, 3:14 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Yamuna Water Level, दिल्ली: यमुना नदी का जल स्तर फिर से बढ़ गया है, गुरुवार को सुबह 10:00 बजे यह 205.83 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। कई दिनों की गिरावट के बाद, दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के बीच राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जल स्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया।

  • हिंडन नदी का भी जलस्तर बढ़ा
  • कई इलाकों में पानी भरा
  • खतरे का निशान 205.33 मीटर

एनसीआर में हिंडन नदी के जलस्तर में भी वृद्धि देखी गई। दृश्यों से पता चला कि इकोटेक 3 के पास का क्षेत्र बढ़े हुए जल स्तर के कारण जलमग्न हो गया, जिसके कारण कई वाहन पानी में फंस गए। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया, शाम 7 बजे स्तर 205.32 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 206.56 मीटर पर था।

आसपास के इलाकों में पानी भरा

जल स्तर में वृद्धि चिंता का विषय है क्योंकि इससे राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। 13 जुलाई को 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद पिछले कुछ दिनों से नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान के आसपास मंडरा रहा था। 208.66 मीटर जलस्तर होन की वजह से यमुना के आसपास वाले इलाके में पानी भर गया था।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT