होम / महंगाई पर युवा कांग्रेस मुखर

महंगाई पर युवा कांग्रेस मुखर

Harpreet Singh • LAST UPDATED : September 2, 2021, 10:08 am IST

जनता मंहगाई से त्रस्त है, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त है: श्रीनिवास बी वी
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
भारतीय युवा कांग्रेस ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर के दामों और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि मोदी सरकार देशवासियों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता में आई थी, आज गरीब के लिए महंगा सिलेंडर लेना मुश्किल हो गया है। देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, गैस सिलेंडर के दाम भी 1000 के पार जाने को तैयार हैं। इस ही प्रकार पेट्रोल-डीजल की कीमत भी लगातार बढ़ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम में फिर 25 रुपए की बृद्धि हुई है, इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का भाव अब 884.50 रुपए हो गया है। उन्होंने कहा कि इस सबके पीछे मोदी सरकार और उसकी देश विरोधी नीतियां ही हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि मनमोहन सरकार के मुकाबले मोदी सरकार के दौरान गैस सिलेंडर के दामों में दोगुने से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है। अच्छे दिनों का सपना दिखाकर जनता को महंगाई के कुचक्र में फंसाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी भईया पवार, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव, समेत अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन में कई युवा कांग्रेस के साथियों को पुलिस ने डिटेन कर मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन लेकर गई।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

SC on Private Property: आम भलाई के लिए किसी की निजी संपत्ति पर कब्जा करने वाले सवाल पर सुप्रीम कोर्ट, कहा यह खतरनाक!
Heeramandi Screening: रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य के साथ ट्विनिंग करती दिखीं अनन्या पांडे, फैंस ने किया रिएक्ट -Indianews
Islamabad: ईरान और पाकिस्तान हुए अंतिम मुक्त व्यापार समझौते पर सहमत, जानें किन मुद्दों को किया शामिल-Indianews
Delhi Air Pollution: दिल्ली- NCR की हवा में बदलाव, जानें आज का AQI – indianews
Weather Update: झमाझम बारिश के बाद तेज धूप, कई राज्यों में लू का अलर्ट; जानें आज का IMD अपडेट-  indianews
Petrol Diesel Price: 25 अप्रैल का पेट्रोल-डीजल रेट आया सामने, जानें देशभर कच्चे तेल का भाव-indianews  
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा गुड न्यूज, जानें अपना राशिफल- indianews  
ADVERTISEMENT