1 march Rashifal: आज एक मार्च है और दिन बुधवार का है। यहां ज्योतिषाचार्य कमलनंदलाल (गुडलक गुरु) बता रहें है आज का दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं। कुल 12 राशियां(Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। आइये आपको बताते है आज का दिन कैसे रहेगा।
मेष राशि (Aries)
आज मानसिक शान्ति भंग हो सकता है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद पर काबू रखें। पैतृक सम्पत्ति में लाभ रहेगा। कारोबार में काफ़ी लाभ मिलने की संभावना है। आज सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ अंक रहेगा 5 और शुभ रंग रहेगा पीला।
वृषभ राशि (Taurus)
मन शांत व खुश रहेगा। वाहन खरीद का योग बन सकता है। परिवार में साथ रहे, अच्छा लगेगा। आय में वृद्धि होगी की संभावना है। मानसिक तनाव की वजह से थोंड़ी तकलीफ रहेगी। अधिक खर्च करने से बचें नही तो मुश्किल हो सकती है। नकारात्मक का भाव रह सकता है।विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। शुभ अंक रहेगा 2 और शुभ रंग रहेगा सफेद।
मिथुन राशि (Gemini)
धार्मिक काम करने में मन लगेगा। सन्तान प्राप्ति का समाचार मिलेगा। कारोबार में मन लगेगा। घर, जमीन और वाहन में । स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। मित्रों से नोकझोंक हो सकती है। माता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ रंग रहेगा ब्राउन।
कर्क राशि (Cancer)
आज मन अकेलेपन को ढूंढेगा परंतु आज आप लोगों के लिये आकर्षण का कारण बने रहेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता से बचें। परिवार का साथ आज आपके साथ रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शुभ अंक रहेगा 4 और शुभ रंग- ग्रे
सिंह राशि (Leo)
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सन्तान को कष्ट होगा, आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं, विवाद हो सकता है। आज पार्टनर के साथ खट्टा मीठा दिन रहेगा। शुभ अंक रहेगा 6 और शुभ रंग रहेगा नीला.
कन्या राशि (Virgo)
परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शुभ अंक रहेगा और शुभ रंग रहेगा हरा।
तुला राशि (Libra)
मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन लाभ मैं कमी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। शुभ अंक रहेगा 1 और शुभ रंग रहेगा आसमानी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है। शुभ अंक रहेगा 3 और शुभ रंग रहेगा संतरी।
धनु राशि (Sagittarius )
मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक रहेगा 7 और शुभ रंग रहेगा- लाल
मकर राशि (Capricorn)
आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं, सचेत रहें। मानसिक चिताएं अभी परेशान करती रहेंगी। आय में बाधा आ सकती है। धन का अभाव रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ रंग रहेगा- ऑफ वाइट।
कुंभ राशि (Aquarius)
वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ अंक रहेगा 7 और शुभ रंग- हरा।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है और आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आवश्यक कार्य में आप जल्दबाजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। शुभ अंक रहेगा 3 और शुभ रंग रहेगा- गुलाबी।