होम / 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

25 अक्टूबर को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 19, 2022, 8:12 pm IST

Surya Grahan Effect All Zodiac Sign: वैदिक पंचांग के अनुसार साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है। वहीं इस दिन कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि भी है। बता दें कि ये सूर्यग्रहण भारत के सुदूरवर्ती पूर्वी राज्य (अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैण्ड, पूर्वी असम, पूर्वी मेघालय) को छोड़कर सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा। फ्यूचर पंचांग के मुताबिक सूर्य ग्रहण दोपहर को 02 बजकर 28 मिनट से शरू होगा और शाम को 6 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा।

वहीं सूर्योदय के अनुसार कुछ स्थानों पर समय में थोड़ा अंतर भी हो सकता है। ये ग्रहण पूर्ण दृश्य है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। यहां जानिए एस्ट्रोलॉजर रवि शर्मा की तरफ से बताया गया कि किन राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और सूतक काल का समय।

इस समय से लग जाएंगे सूतक

पंचांग के मुताबिक सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दिन में 2 बजकर 28 मिनट पर शुरू हो रहा है। सूर्य ग्रहण 12 घंटे पहले से लग जाते हैं। इसलिए 24 अक्टूबर दिवाली की रात 2 बजकर 30 मिनट से सूर्य ग्रहण का सूतक आरंभ हो जाएंगे।

ग्रहण का राशिफल:– पंचांग अनुसार सूर्य ग्रहण स्वाती नक्षत्र और तुला राशि में शुरू हो रहा है। इसलिए ये ग्रहण तुला राशि और स्वाती नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों को विशेष कष्टदायक साबित हो सकता है। इसलिए आप लोगों को ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण काल में सूर्याष्टक स्तोत्र, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

  1. मेष:- जीवनसाथी को कष्ट
  2. वृष:- कार्य में सिद्धि, व्यापार में लाभ
  3. मिथुन:- चिन्ता, पीड़ा
  4. कर्क:- रोग और किसी बात को लेकर भय
  5. सिंह:- आर्थिक लाभ के योग
  6. कन्या:- खर्चों में बढ़ोतरी
  7. तुला:- शारीरिक कष्ट और दुर्घटना के योग
  8. वृश्चिक:- धन की हानि और मानसिक तनाव
  9. धनु:- लाभ व प्रगति
  10. मकर:- सुख-समृद्धि में वृद्धि
  11. कुंभ:- गुप्त चिंता
  12. मीन:- दुर्घटना का भय

 

ये भी पढ़े: इस बार एक ही दिन मनाई जा रही है छोटी और बड़ी दिवाली! जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार से सही तारीख – India News

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Texas Tornado Tracker: टेक्सास में खतरनाक बवंडर ने मचाया आतंक, वीडियो वायरल- indianews
दिल्ली पुलिस ने Gurucharan Singh के लापता होने का किया खुलासा, एक्टर के लिए कही ये बात -Indianews
Lok Sabha Election: भाजपा ने रायबरेली में राहुल के उम्मीदवारी को लेकर किया कटाक्ष, जानें क्या कहा-Indianews
Salman Khan के आरोपी का हुआ पोस्टमार्टम, पुलिस कस्टडी में किया था सुसाइड -Indianews
IPL 2024, SRH vs RR: राजस्थान की 1 रन से हार के बाद संजू सैमसन ने दिया बयान, कहा- इन खिलाड़ियों को जाता है जीत का श्रेय-Indianews
Act of Mischief: मुख्यालय को बम की धमकी देने वाले का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक किशोर को किया गिरफ्तार- indianews
अस्पताल में भर्ती हुई कॉमेडियन Bharti Singh, रोते हुए वीडियो किया शेयर -Indianews
ADVERTISEMENT