होम / Rashifal: कैसा रहेगा नवरात्रि का पहला दिन, बता रहे हैं गुड लक गुरु

Rashifal: कैसा रहेगा नवरात्रि का पहला दिन, बता रहे हैं गुड लक गुरु

Roshan Kumar • LAST UPDATED : March 22, 2023, 10:01 am IST

22 March Rashifal: आज 22 मार्च है और दिन बुधवार का है। आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है, बता रहें है आचार्य कमलनंदलाल जिन्हें हम गुड लक गुरू के नाम से भी जानते है।

मेष राशि– आज का दिन शुभ है। आज के दिन आप अपने पूरे परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले हैं। जिससे आपके यश में भी वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी रहेंगी। आपको यह सोचना होगा कि कौन सा पहले पूरा करना है और कौन सा बाद में। इसलिए आज आप थोड़ा मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं। आपके पारिवारिक व्यवसाय में आज कुछ नया हो सकता है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए काफी मेहनत करेंगे। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ घूमने में बिताएंगे।

वृष राशि– भाग्य इस समय आपके साथ है। आपके परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों और मित्रों के साथ आप मौज-मस्ती में समय व्यतीत कर सकेंगे। आपके व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी और आपकी आय भी बढ़ेगी। किसी अच्छी जगह पर यात्रा कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। धंधे में संपर्क बढ़ेगा और इससे लाभ होगा। संतान और पत्नी की तरफ से अच्छे समाचार मिलने से आनंद का अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि – चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे वर्काहॉलिक बनेंगे। बिजनेस में बिजनेसमैन को ज्यादा प्रॉफिट प्राप्त करने के लिए आपको ज्यादा प्रयास करने होंगे। वर्कस्पेस पर आप करीयर को लेकर जल्दबाजी में कुछ गलत कर सकते हैं, धैर्य रखें। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अनुभवी लोगों की एडवाइस से आपको फायदा होगा। ज्वाइंट पैन की समस्या हो सकती है। फैमिली में सभी के साथ बैठकर आप अपने दिल में दबी बातों को खुलकर कर पाएंगें। लव लाइफ में रोमांस और रोमांच में दिन बितेगा। स्टूडेंट्स को एग्जाम और इंटरव्यू में सफलता हाथ लग सकती है।

कर्क राशि– नवीन प्रयासों में सक्रियता बनाए रहेंगे। साथियों सहकर्मियों का सहयोग पाएंगे। धार्मिक की भावनाएं बढ़ेंगी। आस्था विश्वास में वृद्धि होगी। लाभ और प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। पुण्यकार्यां से जुड़ेंगे। कार्यगत अवरोध दूर होंगे। स्वास्थ्य सुधार पाएगा। शारीरिक समस्याएं कम होंगी। सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। जनकल्याण के कार्य करेंगे। लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। भाग्यबल में तेज सुधार होगा। शैक्षिक पक्ष मजबूत होगा। प्रशिक्षण पर जोर बनाए रखेंगे। उचित अवसर बनेंगे।

सिंह राशि– आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करियर को बढ़ाने में किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मां शैलपुत्री के आगे हाथ जोडें, रूके हुए काम पूरें होंगे।

कन्या राशि– कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। खुद ही खुद चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं। दिन में मन के अंदर काफी उतर चढ़ाव आएंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जिसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

तुला राशि– आज के दिन आपकी राशि के जातकों के लिए बड़ी ही असमंजस की स्थिति बनने वाली है। आपकी पर्सनल समस्याएं तो आज के दिन सुलझ जाएंगी पर परिवारिक समस्याएं आज के दिन बढ़ने वाली है। जिसके कारण आपकी राशि के जातकों का आज का दिन खराब गुजर सकता है। विशेषकर संतान से जुड़े हुए मसले थोड़े से चिंताजनक होंगे। भ्रम के कारण संतान के साथ विवाद की भी स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि-आज भाग-दौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आज कामकाज को लेकर काफी एक्टिव रहेंगे परन्तु पिता के साथ वाद विवाद करने से बचना है। आज पूजा-पाठ ध्यान आदि में मन लगेगा। पार्टनर के साथ सोच समझ कर बात करें। अनबन हो सकती है।

धनु राशि– आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिलायेंगी। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। मां शैलपुत्री के सामने घी का दिपक जलाएं, सब अच्छा होगा।

मकर राशि– सामाजिक कार्यां में सक्रियता बढ़ाएंगे। बंधुजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। प्रसन्नता और उत्साह बनाए रहेंगे। भाईचारा बढ़ाने का प्रयास रहेगा। व्यापार विस्तार लेगा। इच्छित परिणाम बनेंगे। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। सहकारिता में मजबूती रहेगी। पेशेवरों का सहयोग बढ़ेगा। साहस पराक्रम बढ़ाएंगे। आलस्य छोड़ें। विनम्रता बढ़ाएं। जरूरी जानकारी मिल सकती है। संचार संवाद में बेहतर रहेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। कामकाजी मामले बनेंगे.यात्रा हो सकती है।

कुंभ राशि – चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे फाइनेंस से लाभ होगा। होटल, मोटेल, रेस्टोरेंट और फूड डिलीवरी बिजनेस में दिन प्रॉफिट वाला रहेगा. वर्कस्पेस पर आपका आपकी मनचाही जगह पर ट्रांसफर ऑर्डर आपके हाथ लग सकते है। सामाजिक स्तर पर आपके कार्य गति पकडेंगे बस आपको धिरज धारण करना होगा। हेल्थ रिलेटेड किसी समस्या से आपको कुछ हद तक राहत महसूस होगी। फैमिली के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बन सकती है। लव और शादी शुदा जिंदगी में दिन रोमांच और रोमांस में बितेगा। एमबीबीएस स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए हार्ड वर्क करना होगा।

मीन राशि– वालों की किस्मत आज साथ देगी। यदि आप अपने व्यापार में अधिक पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आने वाले समय में यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज दिन भर आपके लिए आय के नए स्रोत उपलब्ध रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहना होगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, जिसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT