India News (इंडिया न्यूज), Horoscope 7 November 2024: 7 नवंबर, गुरुवार को बृहस्पति और चंद्रमा नवपंचम योग बनाएंगे। दरअसल, आज बृहस्पति और चंद्रमा एक दूसरे से नौवें और पांचवें भाव में गोचर करेंगे। बृहस्पति और चंद्रमा दोनों ही शुभ ग्रह हैं, मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। इन राशियों को आज अच्छी मात्रा में धन लाभ होने की संभावना है। आज आपको अधिकारियों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही पारिवारिक मोर्चे पर भी आपको काफी खुशियां मिलने वाली हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज माता तुल्य कोई महिला धन कमाने में आपकी मदद करेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज उच्च अधिकारियों का सहयोग लाभकारी रहेगा। समाज कल्याण संस्थाओं से जुड़कर लोगों की मदद में खर्च किया गया धन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। साथ ही आज आपके विवेकपूर्ण निर्णय आपको धन लाभ कराने में सहायक होंगे। साथ ही आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की भी संभावना है, जिसका निवेश लाभदायक साबित होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को किसी अनजान व्यक्ति से मदद मिलेगी। उपहार स्वरूप धन प्राप्ति की भी संभावना है। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कमाई के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। धन की बचत करके धन बढ़ाने में आप सफल रहेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की आज शोध कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचें। भाग्य आपका अधिक साथ नहीं देगा, मन में अनचाहा डर व्याप्त हो सकता है। ध्यान लगाने से मन से नकारात्मक विचार दूर होंगे। आय से अधिक व्यय होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत लाभकारी रहने वाला है। व्यापारियों का नेटवर्क बढ़ेगा। कमाई के लिए यह दिन बहुत अच्छा है, किस्मत भी आपका साथ देगी। उत्पादन से जुड़े कामों में निवेश की संभावना है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज व्यापार में घाटा होने की संभावना है। ब्याज पर दिया गया पैसा धन कमाने में सहायक होगा। आज दूसरों को सलाह देने से बचें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप एक के बाद एक कई खर्चे करने वाले हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों की रचनात्मकता आज बहुत उच्च स्तर पर रहने वाली है। आज आप दोस्तों के साथ लंबी चर्चा कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका ध्यान मनोरंजन की ओर आकर्षित होगा। कमाई के लिए दिन मददगार है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। हालांकि, आज पारिवारिक विवादों के कारण मन परेशान रहेगा। काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों को स्वीकार करना ही समझदारी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों का नेटवर्क बढ़ेगा, यानी आज आप कई नए लोगों से परिचित होंगे। नए काम से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। अपनी अंतरात्मा की आवाज जरूर सुनें, यह आपको नई दिशा देगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है।
मकर राशि
मकर राशि के जातक आज अपनी क्षमता के अनुसार अपने लक्ष्य निर्धारित करेंगे। व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन बहुत अनुकूल नहीं है। कमाई भी कुछ खास नहीं होगी। अत्यधिक व्यय संचित धन को नुकसान पहुंचा सकता है। विवेक से लिए गए निर्णय सफल होंगे।
कुंभ राशि
आज कुंभ राशि के जातकों का पूरा ध्यान धन संचय करने की ओर अधिक रहेगा। माता जैसा कोई व्यक्ति धन प्राप्ति में सहायक होगा। स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सतर्क रहना अच्छा रहेगा। व्यावसायिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
मीन राशि
टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आयात-निर्यात का काम करने वाले मीन राशि के जातकों को आज अच्छा धन लाभ होगा। व्यावसायिक दृष्टि से दिन काफी अनुकूल है। धन खर्च करते समय संयम बरतें। काम के साथ-साथ आपका ध्यान मनोरंजन की ओर भी आकर्षित होगा।