India News (इंडिया न्यूज), Prediction 2025: भारत में कई ऋषि हुए हैं और आज भी कई हैं। उन्होंने कुछ लोगों को ऐसी भविष्यवाणियों के बारे में बताया, जिसका असर वो आज देख रहें हैं। ये तीन साल बदलाव के साल साबित होने जा रहें हैं। काशी के ऋषियों ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि साल 2025 में क्या होगा। पिछले तीन सालों में उन्होंने जो कहा वो सच हुआ और अब आने वाले साल के जो संकेत उनसे मिले हैं वो मानव जीवन के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। तो यहां जान लें कि आने वाला साल 2025 कैसा रहेगा।
काशी के ऋषियों ने की साल 2025 की भविष्यवाणी
काशी के ऋषियों के अनुसार, वर्ष 2025 से पहले विश्व युद्ध होगा और उससे पहले के तीन सालों यानी 2023 से 2025 तक दुनिया में बड़े प्राकृतिक और राजनीतिक बदलाव होंगे। काशी के इस मुनि की मानें तो वर्ष 2025 में विश्व युद्ध होगा, जो इस दुनिया को एक नए युग में प्रवेश करने पर मजबूर कर देगा। मुनि ने यह भी कहा कि इन तीन वर्षों के दौरान न केवल प्राकृतिक आपदाएं होंगी, बल्कि राजनीतिक उथल-पुथल, महामारी और युद्ध भी होंगे।
इन घटनाओं के कारण लोग धार्मिक सोच की ओर लौटेंगे और ईश्वर में उनकी आस्था बढ़ेगी। उनका मानना था कि इन घटनाओं के माध्यम से दुनिया में बहुत बड़ा बदलाव होगा और यह बदलाव सभी को प्रभावित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह ऐसा समय होगा जब मानवता को कुछ सीखने की जरूरत होगी।
किस तरह इस्लाम की हुई थी शुरुआत, फिर कैसे भारत में मुस्लिमों का हुआ उदय – India News
शुरू हो चुका है महा प्रलय का समय
देशभर में भ्रमण करने वाले काशी के मुनि की यह भविष्यवाणी धीरे-धीरे सच होती दिख रही है। मुनि ने स्पष्ट किया कि जिस तरह से दुनिया पाप और लालच की ओर बढ़ रही है, प्रकृति अपनी शक्ति का इस्तेमाल करके इसे नियंत्रित करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आने वाले तीन सालों में यह और साफ तौर पर देखने को मिलेगी। यह समय दुनिया के लिए परीक्षा का होगा, लेकिन अगर लोग इस दौरान ईश्वर से जुड़ जाते हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। दुनिया में फिर से सत्य और धर्म का उदय होगा और जो लोग सत्य के मार्ग पर हैं, उन्हें सुरक्षा मिलेगी।