India News (इंडिया न्यूज),Aaj ka panchang 13 April 2025: हिंदू पंचांग का दूसरा महीना वैशाख आज से शुरू हो गया है। आज वैशाख कृष्ण प्रतिपदा तिथि, चित्रा नक्षत्र, हर्षण योग, बालव करण, पश्चिम दिशा का दिशाशूल और कन्या राशि का चंद्रमा है। वैशाख महीना भगवान विष्णु को प्रिय है। इसमें श्री हरि, उनके परशुराम अवतार की पूजा की जाती है। वैशाख में चतुर्थी, एकादशी, प्रदोष, शिवरात्रि, अमावस्या, पूर्णिमा जैसे मासिक व्रत और त्योहार आएंगे। इसमें गर्मी बढ़ जाएगी, इसलिए जल का दान करें। दूसरों को जल दें। आपका कल्याण होगा, आपको पुण्य की प्राप्ति होगी। आज रविवार का व्रत है। इसमें सूर्य देव की पूजा की जाती है और अर्घ्य दिया जाता है। इससे कुंडली का सूर्य दोष दूर होता है।
आज सुबह स्नान करने के बाद तांबे का लोटा लें। उसमें जल भरें। फिर उसमें लाल चंदन, लाल फूल और गुड़ डालें। अब सूर्य देव को जल अर्पित करें। उस समय सूर्य मंत्र का जाप करें। आप सूर्य के बीज मंत्र भी पढ़ सकते हैं। इसके बाद गायत्री मंत्र का जाप करें। आदित्य हृदय स्तोत्र, सूर्य चालीसा का पाठ करें। व्रत रखने वाले रविवार व्रत कथा सुनें। सूर्य देव की आरती करें। सूर्य देव की कृपा से करियर में तरक्की होगी। राजनीति के क्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा मिलेगी। जिनकी कुंडली में सूर्य दोष है, उन्हें रविवार के दिन तांबा, गुड़, सोना, घी, केसर, लाल वस्त्र, लाल फल आदि दान करना चाहिए। वैदिक पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, दिन-रात के शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल आदि।
Aaj ka panchang 13 April 2025: आज से शुरू हुआ पुण्यदायी वैशाख!
आज की तिथि- वैशाख कृष्ण प्रतिपदा- पूर्ण रात्रि तक, तत्पश्चात द्वितीया
आज का नक्षत्र- चित्रा- रात्रि 09:11 बजे तक, तत्पश्चात् स्वाति
आज का करण- बालव- सायं 07:08 बजे तक, कौलव- पूर्ण रात्रि तक
आज का योग- हर्षण- रात्रि 09:40 तक, तत्पश्चात वज्र
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- कन्या- सुबह 07:39 बजे तक, फिर तुला
सूर्योदय- 05:58 AM
सूर्यास्त- 06:46 PM
चंद्रोदय- 07:12 PM
चंद्रास्त- कोई चंद्रास्त नहीं
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:28 बजे से प्रातः 05:13 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 03:46 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:21 बजे तक
निशिता मुहूर्त: 11:59 बजे से 12:44 बजे तक, 14 अप्रैल
चर-सामान्य: प्रातः 07:34 बजे से प्रातः 09:10 बजे तक
लाभ-उन्नति: प्रातः 09:10 से प्रातः 10:46 तक
अमृत-सर्वोत्तम: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक
शुभ-उत्तम: दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 03:34 बजे तक
शुभ-उत्तम: शाम 06:46 बजे से रात 08:10 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम: रात्रि 08:10 बजे से रात्रि 09:33 बजे तक
चर-सामान्य: रात्रि 09:33 बजे से रात्रि 10:57 बजे तक
लाभ-उन्नति: 01:45 पूर्वाह्न से 03:09 पूर्वाह्न तक, 14 अप्रैल
शुभ-उत्तम: 04:33 AM से 05:57 AM, अप्रैल 14
राहुकाल – 05:10 PM से 06:46 PM
गुलिक काल – 03:34 PM से 05:10 PM
यमगंड – 12:22 PM से 01:58 PM
दुरमुहूर्त – 05:03 PM से 05:55 PM
दिशाशूल – पश्चिम
मूलांक 2 और 4 पर बरसेगी खुशियों की बारिश! 1 से 9 तक का भाग्यफल जानकर रह जाओगे दंग